3 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी कमलेश्वर डोडियार रतलाम पुलिस की गिरफ्त में

रतलाम । करीबन 45 दिनों से फरार 3 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी कमलेश्वर डोडियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला थाना रतलाम पर दिनांक 21/11/2022 को आरोपी कमलेश्वर डोडियार के विरूद्ध पीडि़ता को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरीक शोषण करने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 61/22 धारा 376(2)(n), 469, 506, 294, 500 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी एवं अनुसंधान हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी कमलेश्वर डोडियार शातिर होकर अपराध पंजीबद्ध दिनांक से ही फरार हो गया था। जो लगातार अपनी पहचान छिपाकर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के जंगलो में छिपता फिर रहा था, जिसे कई बार टीम द्वारा पकडऩे का प्रयास किया गया जो घने जंगल एवं पहाड़ी इलाका होने से पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था। विशेष टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार निवासी ग्राम राधाकुंआ थाना सरवन जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त किया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपीगण
कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार निवासी ग्राम राधाकुंआ सरवन जिला रतलाम शातिर एवं अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश है, जो अपना रसुख दिखाकर भोली भाली जनता को झांसा देकर इस प्रकार के अपराध को अंजाम देता है।
सराहनीय भूमिका – आरोपी को गिरफ्तार करने में निरी. अय्यूब खान, उनि. अमित शर्मा , उनि. जितेंद्र चौहान साइबर सेल प्रभारी, प्र.आर.228 शैलेंद्र सिंह सोलंकी थाना सरवन, प्र.आर.496 मनीष, प्र.आर.447 हिमांशु, आर. विपुल भावसार सायबर सेल, आर. 289 रवि चंदेल, आर. 324 हिम्मत सिंह, आर राहुल पाटीदार सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा पृथक से भी पुरूस्कृत किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है ।

Play sound