रतलाम । भारत शासन की मंशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन 18 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जाएगा। आयोजन अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, हस्ताक्षर अभियान, शपथ समारोह, बालिकाओं के बीच सीएसआर, बाल संरक्षण और कौशल विकास के महत्व पर विशेष ग्रामसभा, सार्वजनिक भवनों पर बीबीबीप स्टीकर चिपकाना, समाज कल्याण और सामुदायिक एकजुटता पर सरकारी व निजी विद्यालयों के बीच पोस्टर, नारा लेखन, चित्रकला, दीवार पेंटिंग प्रतियोगिताएं, बीबीबीपी संवेदीकरण पर सामुदायिक बैठकें, धार्मिक गुरूओं के साथ समुदाय के साथ कार्यक्रम आयोजन, बाल विवाह समाप्त करने की दिशा में टॉक शो, स्वास्थ्य ओर पोषण, पीसी और पीएनडीटी अधिनियम इत्यादि महिलाओ से संबंधित कानून की जानकारी प्रदाय हेतु कार्यक्रम,बालिकाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने पर निजी व सरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समापन दिवस 24 जनवरी को खेल, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, सामुदायिक संघटन के क्षेत्र में स्थानीय बालिका चैंपियनों का जिला स्तर पर सम्मान तथा पौधारोपण अभियान का भी आयोजन किया जाएगा।