मुनि कमलेश के सानिध्य में गो ग्रास रथ प्रारंभ



अफजलपुर (श्री सूर्य गुरु कमल गौशाला 18 जनवरी 2023) । गौमाता औषधि का भंडार पर्यावरण का प्राण और आर्थिकता के लिए ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने सर्वदलीय सर्वधर्म द्वारा संचालित गौशाला के भूमि पूजन पर संबोधित करते कहा कि अमेरिका जैसा देश गोमूत्र को पेटेंट करवाता है इसका मतलब इसमें विशेषता है। उन्होंने कहा कि एक दूध नहीं देने वाली गाय भी दो जनों का पेट पालन कर सकती है उस पर रिसर्च की आवश्यकता है।
मुनि कमलेश ने बताया कि जब वैज्ञानिक तथ्य सामने आएंगे सर्वमान्य होंगे और सभी के लिए उपयोग होंगे आने वाले समय में देसी गाय दूध से गोमूत्र महंगा बिकेगा गोबर अनमोल हो जाएगा।
राष्ट्रसंत ने कहा कि ओजोन परत की छेद को भरने की क्षमता गाय के श्वास में है विज्ञान ने सिद्ध कर दिया है । जैन संत ने कहा कि गाय के पंचगव्य से 100 प्रकार के उत्पादन हो रहे हैं गोबर गैस से फोर व्हीलर चल रहे हैं जो देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे ।
ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रीति देवी प्रमोद जी भावसार ने मुनि कमलेश के सानिध्य में गो ग्रास रथ प्रारंभ किया बसंती लाल जी मालवीय श्री राय सिंह डांगी प्रवीण पितलिया हरिओम धनगर प्रमोद भावसार योगेश भंडारी रघुनाथ चंदेल मातृशक्ति और युवा शक्ति ने भारी संख्या में लाभ लिया एक लाख की धनराशि एकत्रित हुई ग्राम पंचायत ने गौशाला हेतु एनओसी प्रदान की 10 बीघा जमीन के लिए।