आनन्द उत्सव के तहत वृद्धाश्रम में हुई चेयर रेस एवं घोड़ा बादाम खाई,पीछे देखे मार खाई

रतलाम । मध्यप्रदेश राज्य आनन्द संस्थान के निर्देशानुसार 14 से 28 जनवरी तक मनाये जा रहे आनन्द उत्सव के तहत 18 जनवरी को बिरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में चेयर रेस व घोड़ा बादाम खाई पीछे देखो मार खाई का आयोजन किया गया जिसमें वृद्धजनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर खुब आनन्द लिया।
चेयर रेस के आयोजन के दौरान महिलाओं ने कहा कि उन्होंने पहली बार यह खेल खेला है ओर खुब आनन्द आया। पुरुषों ने कहा कि यह सिर्फ स्कूल में खेले थे और अब खेलने की उम्र भी नहीं रही मगर आज आनंद उत्सव में यह खेल खेलकर खुब आनन्द आया।
वृद्धाश्रम की महिला के आग्रह पर घोड़ा बादाम खाई पीछे देखे मार खाई खेल का भी आयोजन किया गया । चेयर रेस जीतने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुश होते हुए नाथू लाल जी ने कहा कि अब इस प्रमाण पत्र को हम पलंग के पास दीवार पर चिपकाएंगे ताकि कोई भी आए तो उसे पता चले कि हम भी खेल प्रतियोगिता में जीते हैं।
17 जनवरी को वृद्धाश्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया था, मांगू बाई को पता चला तो वह आज मंजीरे लेकर आई कि आनंद उत्सव वाले आए हैं और मैं भजन गाउंगी। जब उनको बताया कि आज भजन नहीं है खेल है तो उन्होंने कहा कि मेरा भजन तो सुनना ही पड़ेगा ,और उन्होंने सुमधुर भजन सुनाया।
कई वरिष्ठ नागरिक इस खेल से अनभिज्ञ थे, उनके उत्साहवर्धन के लिए आनन्दक सुषमा अग्निहोत्री तथा आशा रावत ने अन्य महिलाओ की प्रतियोगिता करवाई। इसके बाद पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आनन्दक अमित वर्मा तथा अशोक मेहता ने आयोजित की। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री तथा वृद्धाश्रम संचालक कुलदीप सिंह चौहान, जीतमल नागर की उपस्थिति में कराई गई। आनंद उत्सव में आनंदित हुए वरिष्ठ नागरिक ने कहा ये उत्सव बहुत बढ़िया लगा।
महिला वर्ग चेयर रेस प्रतियोगिता मांगू बाई उम्र 90 वर्श प्रथम, सुशीला चारण उम्र 60 वर्ष द्वितीय, गायत्रीबाई उम्र 50 वर्ष तृतीय, पुरूष वर्ग में डूंगरसिंह उम्र 70 वर्ष प्रथम, नाथूलाल बसोड़ उम्र 78 वर्ष द्वितीय, आनन्दीलाल जैन उम्र 77 वर्ष तृतीय, बालिका वर्ग में मांगूबाई प्रथम, आनन्दा चौहान द्वितीय व भारती बोरासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।