विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा के माध्यम से 40 लाख नए सदस्यों को जोड़कर ग्रामीण क्षेत्र की 170 विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का लिया संकल्प

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी रतलाम आये

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी रतलाम नगर आगमन पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के मंडल कार्यालय पर मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मोर्चा की संगठनात्मक चर्चा के साथ भूमि सुपोषण अभियान चलो खेत की ओर गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसान गौरव रथ यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के 75 हजार जैविक कृषक तैयार करेगा । प्राकृतिक खेती करने का किसान मोर्चा ने जो संकल्प लिया है उसे सभी को मिलकर पूरा करना है, तथा आगामी 2023 मे मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मोर्चा के माध्यम से 40 लाख नए सदस्यों को जोड़कर ग्रामीण क्षेत्र की 170 विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराना है ।
स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने कहा जिले की सभी विधानसभा में किसान गौरव रथ यात्रा के माध्यम से हम किसानो को सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि, फ़सल बीमा योजना, खेत सड़क योजना, अनुदान योजना आदि से अवगत करवाएंगे । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल पाटीदार ने किया आभार मंडल अध्यक्ष विजय पाटीदार ने माना इस अवसर पर जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई ।

Play sound