कटे-फटे होठ चिपके तालु वाले बच्चों के उपचार हेतु नि:शुल्क जांच 20 जनवरी को इंदौर यूनिक हॉस्पिटल में

रतलाम । महिला एवं बाल विकास विभाग, भारतीय जैन संगठन,इण्डिया प्रोजेक्ट इंक अमेरिका एवं यूनिक सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल इंदौर के तत्वावधान में 20 जनवरी को यूनिक हास्पिटल इंदौर में कटे फटे होंठ एवं चिपके हुए तालू, चेहरे के दाग़, पलकों की विकृति एवं कान, नाक की बाह्य विकृति वाले बच्चों के लिए नि: शुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा ने बताया कि शिविर में चयनित बच्चों की नि: शुल्क सर्जरी 20 से 23 जनवरी तक अमेरिका के ख्यात चिकित्सकों द्वारा यूनिक हास्पिटल इंदौर में की जाएगी। रजिस्ट्रेशन हेतु मरीज़ मोबाइल नंबर 93294 42524 पर संपर्क करें ।