राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने कहा – मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं जो गुजरात से गिरी गाय लाकर यहां पर अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया





मंदसौर गुर्जर बढिय़ा गोशाला उद्घाटन 19 जनवरी 2023 । जब तक गोवंश की खून की एक बूंद भी धरती पर गिरना बंद नहीं होगी तब तक चैन से नहीं बैठेंगे यह संकल्प सभी को लेना होगा । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने गुर्जर बढिय़ा में गौशाला उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं जो गुजरात से गिरी गाय लाकर यहां पर अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया । मुनिश्री ने महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई जी पटेल से कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित होने पर ही हमारा शील स्वाभिमान से ऊंचा होगा ।
महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई जी पटेल ने कहा कि संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से नई ऊर्जा का संचार होता है दिशा और दशा दोनों बदलती है । उन्होंने बताया कि जैविक खाद को बढ़ावा देना कीटनाशक और रसायनिक से मुक्ति दिलाना सरकार का प्रयास चालू है अनुसंधान केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं । राज्यपाल जी ने कहा कि कुपोषण से शिकार 2000000 परिवारों को गाय प्रदान करके उनके बच्चों को पौष्टिक तत्वों से ओतप्रोत किया जाए ऐसा मैंने सरकार को सुझाव दिया है। अंत में कहा कि गौमाता हर वस्तु धरती के लिए वरदान स्वरुप है कर्मों से मुक्ति तन निरोगी लक्ष्मी का भंडार है । वित्त मंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा ने महामहिम का अभिनंदन करते हुए आपका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्पद है।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई जी पटेल, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्र संत कमलमुनि का आशीर्वाद लिया । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की ओर से महामहिम राज्यपाल जी को दिवाकर गौरव प्रदान किया । मंच के महामंत्री अभय जी श्रीमाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शेखर जी नाहर, मध्य प्रदेश शाखा के अध्यक्ष विजय खटोड़, युवा शाखा के अजीत खटोड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। महामहिम का सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा अभिनंदन किया गया । मुनि कमलेश वहां से बिहार कर लाभ मुनि चिकित्सालय मंदसौर पधार गए हैं । उप प्रवर्तक श्री अरुण जी की सेवा में 2 दिन विराज ने की संभावना है ।