धार्मिक पाठशाला में 19 बच्चे उपस्थित हुए, सामायिक के तेले एवं धार्मिक तंबोले का हुआ आयोजन

कसरावद । कसरावद में अणु सौभाग्य संस्कार पाठशाला में 19 बच्चे उपस्थित हुए सभी बच्चे उत्साह के साथ पाठशाला में धार्मिक ज्ञान अर्जन कर रहे हैं। स्वर्गीय श्रीमती शांताबाई मेघराज जी कोचर की प्रथम पुण्यतिथि पर सामायिक के तेले (3 सामायिक) एवं धार्मिक तंबोले का आयोजन रखा गया । सामायिक के तेला करने वाले में आदिश लूणीया , प्रभात लूणीया, आरव कवाड , ओजश लूणीया , काजल लूणीया, अवनी कांकलिया, पश्वि लूणीया नीर लूणीया एवं धार्मिक तंबोला में प्रथम-विहान कोचर, द्वितीय- अतिका कोचर एवं तृतीय- आदिश लूणीया,अवनी कांकलिया बच्चे रहे जिन्हें श्री अमित कुमार जी दिलीप कुमार जी कोचर की ओर से पुरस्कृत किया गया एवं शेष सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया
आज की प्रभावना श्री मोतीलाल जी पुष्पा जी बाफना रतलाम की विवाह वर्षगांठ के अवसर पर श्रीमती नमिता सचिन जी लूणीया की ओर से बच्चों को दी गयी ।
नास्ता श्रीमान अनिल कुमार जी समरथमल जी कवाड़ की ओर से बच्चों को दिया गया। अणु सौभाग्य संस्कार पाठशाला परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया ।
पाठशाला में संचालिका श्रीमति मंजू संघवी, श्रीमति रीना कांकलिया, श्रीमति नमिता लूणिया अपनी सेवाएं दे रहे है ।