बड़ीसादड़ी. (राज.) (सुनिल मेहता “कान्हा”) । जैन दिवाकर श्री संघ के वर्तमान अध्यक्ष दिलीप कुमार दक ओसवाल छोटे साजनान समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बने।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष जी कंठालिया ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार उमीदवारों ने अपना फार्म भरा था। लेकिन नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से घासी लाल जी नागोरी, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जी मेहता एवं पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल जी मोगरा ने अपना नाम वापिस ले लिया । नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के वर्तमान अध्यक्ष दिलीप कुमार दक निर्विरोध निर्वाचित हुए । नाम वापसी के बाद मंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी रहे । कोषाध्यक्ष पद पर एक आवेदन आने से सुनील कुमार जी रांका का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ ।
समाज के मंत्री पद के लिये रविवार को सुबह 10.00 बजे से 3.00 बजे तक जैन मंदिर उपासरा में चुनाव मतदान प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित हुआ।
मतगणना मतदान समाप्ति के बाद रविवार को दोपहर 3. 30 बजे से प्रारम्भ हुई ।
जिसमे विमल कुमार दलाल विजयी रहे । कुल 294 में से 238 मत पड़े । जिसमे महावीर कुमार मारू को 112 मत मिले । ओर विमल कुमार दलाल को 119 मत मिले । सात मत खारिज हूए । इस प्रकार श्री विमल कुमार दलाल सात वोटो से विजयी हुए । चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष दिलीप कुमार दक, मंत्री विमल कुमार दलाल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार रांका को चुनाव अधिकारी जी ने पद की शपथ दिलाई । श्री संघ मीडिया प्रभारी सुनील मेहता “कान्हा” ने बताया कि
इससे पूर्व समाज की पूर्व कार्यकारिणी द्वारा चुनाव कमेटी का गठन कर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौपी गयी। चुनाव कमेटी ने समाज के संविधान के प्रावधान के अनुसार लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्षता व पारदर्शितापूर्ण तरीके के साथ चुनाव कराने का पूरा प्रयास किया । चुनाव कमेटी के निम्न सदस्यों द्वारा चुनाव सम्पन्न कराने में अपनी सेवाएं दी। जिसमे मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष चन्द्र जी कंठालिया, अशोक कुमार जी मेहता, जीवन जी रांका,प्रेम सिंह जी मेहता, सूरेश जी कंठालिया, अमर सिंह जी मेहता, धनरूप जी जारोली, राजेंद्र जी दलाल, सुनील जी नागोरी,विमल कुमार मेहता आदि।