अदम्य साहस और निरंतर कठोर परिश्रम लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर करें सफलता चरण चूमती है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

डिगाव खुर्द सांवरिया गौशाला 23 जनवरी 2023 । अदम्य साहस और निरंतर कठोर परिश्रम लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर करें सफलता चरण चूमती है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने ग्रामीण सरपंचों के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते कहा कि सभी सरपंचों ने पार्टी से ऊपर उठकर समन्वय स्थापित करते हुए आसपास के 15 गांव में एक भी गोवंश रोड पर नजर नहीं आ रहा है यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए आदर्श है।
उन्होंने कहा कि आधे काम तो राजनीतिक खींचतान से ही उसकी भेंट चढ़ जाते हैं विकास के काम में विपक्ष भी सकारात्मक भूमिका निभाए तो धरती स्वर्ग हो सकती है।
मुनि कमलेश जी कहां की मानवता के हित में और पर्यावरण के विकास जैसे अच्छे कार्यों में सब मिलकर के सहयोग करें और बुरे काम का सब मिलकर बहिष्कार करें यही सबसे बड़ा धर्म है।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि कभी कभी संत नहीं उसकी पीड़ा बोलती है उनके भाषा नहीं भावों पर ध्यान देना चाहिए संत सपनों में भी कभी किसी का अमंगल नहीं सोचता है।
जैन संत ने कहा कि खेतों में रसायनिक खाद धरती को बंजर और स्वास्थ्य को बर्बाद कर रही है जैविक खाद को प्रधानता दी जाए पशुधन सर्वोपरि धन है।
डी गांव खुर्द के सरपंच कुसुम जयपाल सिंह आंजना पलवइ के सरपंच अनु गुरुदत्त आंजना जग्गा खेड़ी मालिया खेर खेड़ा लोध सूरी खेड़ा सहित कई गांवों के प्रमुखों का स्वागत अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली जिला इकाई सीतामऊ के वरिष्ठ कार्यकर्ता नयन जैन कालू लाल जैन पारसमल गांधीकी ओर से किया गया गौशाला के अध्यक्ष श्री सुनील आंजना ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया। 25 से 27 जनवरी तक सीतामऊ में प्रवचन आयोजित होंगे।