रतलाम । कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले के आयुष विभाग को आदिवासी बाहुल्य बाजना तथा सैलाना के गांवों में विशेष कैम्प लगाकर ग्रामीणों के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देने के लिए निर्देशित किया गया है।
इस तारतम्य में आयुष विभाग ने विकासखण्ड बाजना के ग्राम केलकच्छ में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथिक से होने वाली दवाइयों के उपयोग एवं आयुर्वेद से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। मरीजो को अपने घरों में औषधीय पौधे लगाने हेतु प्रोत्साहित कर औषधीय पौधों आंवला, नीम, तुलसी, गिलोय, पत्थर चट्टा, आदि निःशुल्क प्रदाय किए गए। आयुष कीट भी वितरित किए।
करीब साढे पांच सौ व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सर्दी, खासी, वात रोग, स्त्री रोग, उदर रोग, श्वास रोग, अर्श रोग, मधुमेह, रक्ताल्पता, चर्म रोग आदि रोगों से पीड़ित रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधियाँ प्रदान की गई।
शिविर में श्री कैलाश मुनिया, जनपद अध्यक्ष श्री शरद डोडीयार, जिला पंचायत सदस्य श्री चरपोटा, सरपंच प्रतिनिधि पूनमचंद चरपोटा, उपसरपंच श्री रूपचंद डामोर, श्री कालूराम, जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान, डॉ. रमेश कटारा, डॉ. अंकित विजयावत, डॉ. रमेश कटारा, डॉ रंजीता सिंगाड़, डॉ. सुषमा पाटीदार, डॉ. सुरेश भूरा, डॉ. इंतखाब मंसूरी, श्री वीरसिंह, श्री अनिल मेहता, श्री उमेश, श्री बालचंद मईडा, सुमित्रा, शांति, जमुना, श्री गिरधारी, श्री पप्पूसिंह, श्री अशोक शर्मा, श्री निखिल, श्री विशाल, श्री बालचंद, श्री नारायण, सुपर वाईसर श्यामा सिंगार, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।