संभाग स्तरीय स्वास्थ्य विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रतलाम जिले ने उपविजेता की ट्रॉफी जीती

रतलाम । क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य उज्जैन डॉ रजनी डावर के निर्देशन में खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान रतलाम जिले ने उप विजेता की ट्रॉफी प्राप्त की ।
उज्जैन आलोट सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कार्यक्रम के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत खेलो इंडिया महत्वपूर्ण उपलब्धि है । खेलो इंडिया कार्यक्रम के द्वारा दिलों में लोगों द्वारा उत्साह पूर्वक सहभागिता की जा रही है । जिस के क्रम में उज्जैन मै प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुखद अनुभव है, उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए आगामी समय में अन्य खेलों की भी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा।
उन्होंने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि स्वयं क्रिकेट, वालीबाल, फुटबॉल एवं अन्य खेलों के खिलाड़ी रहे हैं । खेल के दौरान खिलाड़ी मैदान पर अपने बचपन के अनुभव को जीते हैं । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी पदक एवं विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए । रतलाम जिले की ओर से सर्वश्रेष्ठ बालर का पुरस्कार श्री प्रदीप मांगरिया सी एच ओ को मिला। रतलाम जिले की ओर से खिलाड़ी के रूप में डॉ. प्रीतम कटारा, डॉक्टर वसीम खान, डॉक्टर भरत निनामा, श्री प्रदीप मंगरिया, श्री प्रशांत जोशी, श्री कैलाश यादव, श्री कैलाश पाटीदार, श्री लोकेश वैष्णव, श्री जितेंद्र मांझी, श्री जितेंद्र तम्बोली, श्री आकाश खराड़ी, श्री आशीष राणा, श्री देवेंद्र तोमर, श्री सचिन वर्मा, श्री आशीष चौरसिया, श्री नवीन नागर, श्री अनिल परिहार, श्री अनिल पांचाल, श्री जमनालाल पाटीदार, डॉक्टर श्री रविंद्र कुमार पाल आदि का उल्लेखनीय सहयोग एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा ।