आनन्द उत्सव के तहत सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

रतलाम । नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा आनन्द उत्सव व स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत आज उन सभी सफाई मित्रो को सम्मानित किया गया जिन्होंने दिसम्बर माह में उत्कृष्ट कार्य किया, प्रत्येक वार्ड से एक महिला और एक पुरुष सफाई मित्र को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अथिति ए पी सिंह स्वास्थ्य अधिकारी , ब्रांड अम्बेसडर नवोदित बैरागी द्वारा सफाई मित्रो को संबोधित किया और उनके अच्छे कार्यो के लिए प्रोत्साहित करते हुए सर्वेक्षण 2023 में रतलाम शहर को नंबर 1 बनाने की अपील की क्योंकि हर शहर में सफाई मित्र ही होते है जो दिनरात मेहनत करके हमारे शहर को साफ और सुंदर बनाते है, सभी सफाई मित्रो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी, ब्रांड अम्बेसडर नवोदित बैरागी, जीतमल नागर एच एम एस की टीम व सफाई मित्र उपस्थित रहे।