रतलाम 24 जनवरी । 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर निगम भवन पर प्रातः 7.30 बजे महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल ध्वजारोहण करेंगे।
निगम भवन पर प्रातः 7.30 पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम मे निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैय्या), दिलीप कुमार गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षदगण सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।