रतलाम । वार्ड नंबर 33 स्थित राजीव गांधी सिविक सेंटर पानी की टंकी से नवीन पेयजल सप्लाय लाईन जोड़ने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, वरिष्ठ पार्षद श्रीमत यास्मीन शैरानी ने क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान ने बताया कि राजीव गांधी सिविक सेंटर पानी की टंकी से शास्त्री नगर सांई मंदिर के पीछे तक सप्लाय लाईन जोड़ने का कार्य लगभग 21.50 लाख की निगम निधि से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
भूमि पूजन के अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष श्री कमरूद्धीन कछवाय, पार्षद सर्वश्री नासिर कुरेशी, श्रीमती मनीषा व्यास, श्रीमती नीलोफर हुसैन, मनीषा सेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, पार्षद प्रतिनिधि हितेश पेमाल, हरविंदर सिंह सलूजा, चंदू शिवानी, डॉक्टर अभय चौपड़ा, रूमी कांट्रेक्टर, मनमीत चावला, शैंकी बग्गा, राजेश भार्गव, प्रकाश मिश्रा, संजय शर्मा, राजेश डोई, विनोद दुबे, कमल राजोरिया, प्रमोद शर्मा, रामचरण शर्मा गणेशलाल, चेतन बोबल, समीर चौबे, प्रभु सिंह तंवर, लोकेश चौहान, मनदीप सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि विजय सिंह चौहान ने किया आभार दीपक पंड्या ने माना।