
रतलाम। वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ द्वारा स्थानीय मानसधाम शक्तिनगर में वार्षिक बैठक का सामूहिक आयोजन किया गया। बैठक में आगामी समय मे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु निःशुल्क वैदिक विधान करवाने के विषय पर चर्चा की गई साथ ही वर्तमान में सनातन वैदिक विधानों के प्रति युवा पीढ़ी को जागृत कर उन्हें वैदिक विधानों के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा
बैठक में आगामी समय में रतलाम नगर के विभिन्न स्थानों पर वैदिक जाग्रति पीठ द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा सोलह संस्कारों के वैज्ञानिक पहलू से जन सामान्य को रूबरू कराया जाएगा।
बैठक में बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी के समर्थन मैं वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ ने उनका समर्थन किया तथा नागपुर पुलिस द्वारा बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी को क्लीन चिट देने पर सभी विप्रबंधुओं ने हर्ष उल्लास के साथ में सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा व श्रीगणेशअथर्वशीर्ष का सामूहिक पाठ किया।
बैठक में वैदिक जाग्रति पीठ के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं. संजयशिवशंकर दवे , पं.राममिलन शास्त्री पं.महेशानंद शर्मा पं.चेतन शर्मा पं.संजय मिश्रा पं.सुरेंद्र व्यास पं.ईश्वर शर्मा पं.राजेश पाण्डेय पं.राजेश व्यास पं.हितेंद्र जोशी की विशेष उपस्थिति रही।