संविधान सर्वोपरि है लोकतंत्र की असली आत्मा है – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

हर्षोल्लासपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया

सीतामऊ परेड ग्राउंड 26 जनवरी 2023 ।भारतीय संविधान में सभी को वोट डालने का समान अधिकार है तो सभी पर समान कानून लागू होना चाहिए उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने गणतंत्र दिवस पर भेंटवार्ता में बताते हुए कहा कि सविधान सर्वोपरि है लोकतंत्र की असली आत्मा है।
उन्होंने कहा कि आज विश्व में कितने जाति धर्म भाषा के लोग हिंदुस्तान में होने के बावजूद भी भावनात्मक एकता से लोकतंत्र मजबूत बनकर निखरा है।
मुनि कमलेश ने कहा कि आरक्षण आर्थिक का के आधार पर हो ताकि सबको समान रूप से लाभ मिल सके।
राष्ट्रसंत ने बताया कि कानून इतने लचीले हैं अपराधी बच निकलते हैं सस्ता सुलभ और त्वरित न्याय मिले इस पर ध्यान देना होगा।
जैन संत ने स्पष्ट कहा कि भुखमरी बेरोजगारी शिक्षा और चिकित्सा नारी उत्थान जैसे क्षेत्रों में जनभागीदारी से सरकार के कार्य पूर्ण हो ऐसी अपील की गई।
समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुकमणी बाई नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल जी देवड़ा जैन दिवाकर मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता नयन जैन रोहित जैन विशाल जैन एसडीएम तहसीलदार पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सभी ने हर्षोल्लास गणतंत्र दिवस मनाया स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Play sound