बिना सूचना के अनुपस्थित 73 सफाई संरक्षकों का एक दिवस का वेतन काटा

5 सफाई संरक्षक सेवा से बर्खास्त

रतलाम 7 सितम्बर । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम आयुक्त अनिल भाना द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में किये गये सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 73 सफाई संरक्षकों का एक दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
इसके अलावा सफाई संरक्षक अरूण-कोहराम, राजेन्द्र-लालूराम, हिमांशु-महेन्द्र, पप्पू-रतन व श्रीमती शोभनाबाई-महेश द्वारा अपने कर्तव्य स्थल से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने व कर्तव्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाये जाने व गंदगी तथा कचरे के ढेर पाये जाने पर सेवा से बर्खास्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *