
जावरा। जैन सोशल ग्रुप सेन्ट्रल, जावरा की पारिवारिक सभा “कौन बनेगा लक्ष्मीपति” का भव्य आयोजन रविवार, 6 सितंबर को साईं रिसोर्ट, जावरा में बड़े ही उत्साह एवं पारिवारिक माहौल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदिश हिंगड़ द्वारा मंगलाचरण से किया गया।सभा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री महावीर राजश्रीजी डाँगी उपस्थित रहे। संस्था के पूर्वाध्यक्ष अरुण सँघवी ललित जैन संजय सुराणा संगीता सँघवी आशा जैन ,हंसा सुराणा द्वारा अतिथियों का शाल एवं माला पहनाकर उनका आत्मीय बहुमान किया गया। अतिथि महावीर डाँगी ने अपने उद्बोधन में जेएसजी सेन्ट्रल के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं परिवार को एकजुट रखने के इस प्रयास को सराहनीय बताया।इस अवसर पर अध्यक्ष संजय सुराणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “जेएसजी सेन्ट्रल सिर्फ एक ग्रुप नहीं, एक परिवार है। ऐसे मनोरंजक खेलों से आपसी समन्वयता बढ़ती है, पारिवारिक माहौल मजबूत होता है और तनाव भरी जिंदगी में मनोरंजन का सुंदर अवसर मिलता है।”
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “कौन बनेगा लक्ष्मीपति” खेल रहा, जिसमें सभी सदसयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनोरंजक खेल के साथ आकर्षक नकद पुरस्कार जीते।
प्रथम पुरस्कार एक हजार रुपए श्रीमती रेणु श्री श्रीमाल एवं द्वितीय पुरस्कार पांच सौ रूपए सुश्री लविशा मूणत,अन्तिम कोलन श्रीमतीं सुनीता झामर एवम तृतीय पुरस्कार तीन सौ रुपए श्री अरुण संघवी ने प्राप्त किए
इनके अलावा अन्य सभी विजेताओं को भी आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी ने सुस्वादु भोजन का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में आनंद, उत्साह और सुंदर वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय सुराणा निशित चत्तर ने किया एवम आभार सचिव अमित चत्तर ने व्यक्त किया इस अवसर पर सेन्ट्रल परिवार के निलेश टुकड़ियां,धर्मेंद्र मांडोत,वीरेंद्र दोषी,संजय झामर,राजेश भंडारी,दीपक हिंगड़,प्रतिक डूंगरवाल,अतुल सुराणा,संजय चपडोद,हसमुख चत्तर,राजेश सियार,महेंद्र कांठेड़,शैलेष कांठेड़,राकेश ठोरा,ललित पगारिया,सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।