मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल परिवार द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया

रतलाम। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल परिवार द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर झंडावंदन कर माँ सरस्वती एवं भारत माता का पूजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल प्रचार प्रमुख अतुल जैन ने बताया कार्यक्रम के मुखअतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री विजेंद्र जी गोठी, रतलाम ,नगर कार्यवाह श्री मनीष जी सोनी, निशुल्क फिटनेस क्लब के संचालक श्री सुंदर लाल जी भंवर, गोसेवक मांगीलाल जी मईडा उपस्थित रहे। झंडा वंदन के पश्चात अतिथियों का शाल श्री फल से सम्मान किया एवं भाई साहब विजेंद्र जी गोठी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल परिवार द्वारा समस्त नगर वासियों को गणतंत्र दिवस एवं रतलाम स्थापना दिवस एवं बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती करके किया गया।जिसके पश्चात नगर निगम स्थित राजा रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल सदस्य श्याम सुंदर जी भाटी एवं स्नेहा पांचाल ने किया एवं आभार जितेंद्र जी गेहलोत ने माना।