
रतलाम । ब्लड डोनेशन कैंप के अंतर्गत दिनांक 5 फरवरी रविवार को स्वर्गीय डॉक्टर त्रिभुवन कुमार तिवारी की स्मृति में सेवा क्लिनिक एवम त्रिभुवन परमश केंद्र, बीएसएनएल ऑफिस के पास कस्तूरबा नगर रतलाम पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक मानव सेवा समिति और सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक टीम के सहयोग से किया जावेगा। कार्यक्रम के आयोजक पदमश्री डॉक्टर लीला जोशी एवम डॉक्टर गायत्री तिवारी ने बताया कि इस कैंप में 150 यूनिट का टारगेट रखा गया है तथा इस में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रॉयल रतलाम की सहभागिता रहेगी। श्रीमती जोशी एवम श्रीमती तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।