वाराणसी – वडनगर सेवा यात्रा का जिले में भव्य स्वागत

पौधारोपण, माल्यार्पण, फल वितरण के आयोजन संपन्न

रतलाम, 2 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा का रतलाम जिले में भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा सातरुंडा, सिमलावदा से रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र स्थित एम.के. रिसोर्ट पहुंची जहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार व जिला मंत्री पदमा जायसवाल के नेतृत्व में यात्रियों का सम्मान किया गया। अल्पाहार पश्चात् सेवा यात्री रतलाम पहुंचे और दोबत्ती चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। इसके बाद जोधा बाग में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति मेें पूर्व सैनिकों, सफाईकर्मियों व डिलेवरी बॉय का सम्मान किया गया। रात्रि में भजन मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी। सेवा यात्रा जोधा बाग से शुक्रवार को सैलाना के लिए रवाना हो गई, जहां नवीन कन्या शिक्षा परिसर में पौधारोपण किया गया। घंटाघर चौराहा पर स्वागत के बाद जूनावास में अल्पाहार किया गया। दूसरी यात्रा रतलाम से रावटी पहुंची और टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शिव मंदिर में पौधारोपण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर फल वितरित कर यह यात्रा राजस्थान के लिए प्रस्थान कर गई। यात्रा के दौरान प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी और जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर सहित असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *