मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में चातुर्मास रत तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापकाचार्य सुधा सागर जी संसघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।राजनीतिक और धार्मिक समागम का सुंदर संगम देखने को मिला। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी परम पूज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर श्रीफल समर्पित किया।
चित्र में स्पष्ट दिख रहा है कि नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी ने अत्यंत श्रद्धा और विनय भाव के साथ गुरुदेव के चरणों में श्रीफल अर्पित कर पाद-प्रक्षालन किया और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ अनुरोध जैन, आनंद कासलीवाल संजय बाकलीवाल सुनील गोधा आनंद गोधा धर्मेन्द्र जैन सिनकेम सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
दद्दू ने बताया कि
गुरुदेव के दर्शन के पश्चात श्री सिंघार जी ने मुनिश्री से प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और आपसी सद्भाव के लिए मंगल आशीर्वाद लिया। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने उन्हें धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलते हुए जनसेवा करने की प्रेरणा दी।
मुनिश्री ने इस अवसर पर कहा कि राजनीति भी यदि सेवा भाव और निर्मल दृष्टि से की जाए तो वह भी धर्म का ही एक रूप बन जाती है। सच्चा जनसेवक वही है जो पद से नहीं, सेवा से बड़ा बने। इस अवसर पर धर्म प्रभावना समिति एवं समाज के प्रमुख जनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने नेता प्रतिपक्ष के इस श्रद्धापूर्ण आगमन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *