कृष्णा दाँत एवं आँख अस्पताल राजगीर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती

राजगीर । स्थानीय कृष्णा दाँत एवं आंख अस्पताल में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उनके बताए सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नेत्र चिकित्सक डॉ रजनीश रंजन ने कहा कि गांधी जी ने हमें स्वच्छता का संदेश दिया था और शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मौके पर उपस्थित नगर परिषद राजगीर के पूर्व मुख्य पार्षद समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि हम शहीदों को याद करेंगे तो आने वाले पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगा, जिससे समाजसेवा के क्षेत्र में लोग कदम बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लौह: पुरुष पूज्य सोहम् मुनि जी महाराज, समाजसेवी दंत सहायक रमेश कुमार पान, मुखी राम विलास प्रसाद, मंजू देवी, निर्मला देवी, उषा देवी, अरुण कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार सहित अस्पताल के सभी कर्मी उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्र के इन दो महान सपूतों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *