
रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में महात्मा गांधी की 157 वी जयंती मनाई गई ओर इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए शिक्षकों ने छात्र छात्राओं ने विद्यालय की साफ सफाई की एवं गाइड की सर्व धर्म प्रार्थना भी की गई ।
उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने कहा कि हमको गांधी के बताये रास्ते पर चलना है हमारा राष्ट्र उन्नति करे इस तरफ ध्यान देना ओर हमको अच्छे कार्य में शामिल रहना है। श्री मति ललिता कदम ने बताया कि महात्मा गांधी 1930 में रतलाम की पवित्र भूमि पर भी आए थे ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमल सिंह राठौड़ ने गांधी जी जीवन पर उद्बोधन दिया ।
इस अवसर पर विद्यालय घोसवास की छात्र छात्राओं में पूनम सलोनी आशा इरम तनु माही अनिला प्रतिज्ञा दीक्षा आरती संध्या सुहाना दुर्गा काव्या मोनिका दिव्या साराशाहिब नेहा अर्पिता चित्रलेखा इशिका परिधि नंदनी कोमल हिमांशी तनुजा प्रिया सहित विद्यालय के शिक्षक राजीव पंडित,आशा शर्मा,सुनीता गेहलोत, नूतन मुजावदिया,बिना शर्मा, सीमा चोहान, इसरार खान उपस्थित थे।