रतलाम की बेटी मयूरी चोरड़िया ने बढ़ाया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश और भारत देश का सम्मान

हर क्षेत्र में अग्रणी,रतलाम की बेटी
उनके साथ हुए हाई लेवल संवाद के कुछ रोचक तथ्य

रतलाम । रतलाम का गौरव,मध्य प्रदेश का अभिमान और संपूर्ण भारत देश का सम्मान, रतलाम की बेटी सुश्री सीए मयूरी चोरड़िया जी, जो की अभी ब्रिटेन की नागरिक होकर, विगत करीब 14 वर्षो से ब्रिटेन(लंदन) में कार्यरत है। वह सनराइज फाइनेंशियल लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर है। उनकी कंपनी अंतराष्ट्रीय स्तर पर, आडिट, अकाउंटिंग, एश्योरेंस और फाइनेंशियल रिस्क एडवाइजरी की सर्विसेस प्रदान करती है। करीब 21 वर्षो से वह BFSI सेक्टर में कार्यरत है और एक ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर के रूप में आज सफलता के शिखर पर पहुंच कर उन्होंने रतलाम का, मध्यप्रदेश का और पूरे भारत देश का नाम रोशन किया है। वह एक इंवेस्टमेंट बैंकर और ट्रेडर भी रही हैं। उनके मुख्य क्लाइंट, विश्व के टॉप इंवेस्टमेंट बैंक एवम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनस है। वो एक अन्तर्राष्ट्रीय लेखक भी है तथा बहुमुखी प्रतिभा की धनी है।
विश्व के पच्चीस से भी अधिक देशों का किया है भ्रमण। पूरे विश्व में लहराया मालवा का परचम
उन्होने पूरे विश्व के मुख्य देश, करीब 25 से भी अधिक देशों का भ्रमण किया है। जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, केनेडा, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, फ्रांस पेरिस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, इटली, बुडापेस्ट, डेनमार्क, आयरलैंड, डबलिन, स्पेन, स्कॉटलैंड, पोलैंड, यूरोप सहित, मिडल ईस्ट-दुबई, आबूधाबी, बहरीन, व हांगकांग, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, जापान, रशिया, इजिप्ट, सहित अनेक देश शामिल है। उनका कहना है की भारत जैसा देश पूरे विश्व में नही है। भारत की विविधता, संस्कृति, और इतिहास अत्यंत गौरवशाली और अतुलनीय है तथा मालवा जैसा खान पान और जलवायु की तुलना कही भी नही हो सकती।
कंजरवेटिव राजनीतिक पार्टी, लंदन, यूनाइटेड किंगडम की है सदस्य
वह कंजर्वेटिव राजनेतिक पार्टी की सदस्य है जिसके वर्तमान ऋषि सुनक जी प्रधानमंत्री है।
सुश्री मयूरी चोरड़िया जी अविश्वसनीय और अतुल्य प्रतिभा की धनी है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, अध्यात्मिक, वैज्ञानिक और कलात्मक, संस्थाओं से जुड़ी हुई है और भिन्न पदों पर आसीन होकर, यथा संभव अपना योगदान प्रदान करती है।
वह आर्टिस्ट होकर, एक्टिंग/मॉडलिंग में भी रुचि रखती है व राजनीति के साथ साथ एक बढ़िया शेफ भी है और सभी ग्रहकार्यो में निपुण होकर कुशल ग्रह संचालन की योग्यता भी रखती है। ग्लोबल लीडर के रूप में उनकी अंतराराष्ट्रीय प्रतिष्ठा तथा मोटिवेशनल स्पीकर होने के कारण उनका सम्पूर्ण व्यक्तित्व अत्यंत ही प्रभावशाली और आकर्षक है। उनकी कार्यशैली, टाइम मैनेजमेंट,और प्रतिभा युवाओं को प्रेरणा देने वाला है। धर्म के प्रति उनकी आस्था तथा देश हित को सर्वोपरी मानने की भावना, उनको असाधारण और यूनिक बनाती है और उनकी विकासवादी सोच, निरंतर सुधार करने की लगन, उन्हे आम लोगो से अलग बनाती है।
अप्रवासी भारतीय सम्मेलन PBD तथा ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट GIS में शामिल होकर बढ़ाया रतलाम का और मप्र का गौरव
फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश यूके चैप्टर के सदस्य होने के कारण उन्होंने बताया कि यूके में मध्य प्रदेश के करीब 5000 परिवार रहते हैं जिसमें से 500 से अधिक परिवार उनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। सभी लोग विभिन्न व्यवसाय और करियर से जुड़े हुए हैं अभी प्रवासी भारतीय दिवस, PBD 2023 इंदौर में करीब 75 लोगों के डेलिगेशन के साथ वह लोग आए थे और इंदौर से लंदन तक की डायरेक्ट फ्लाइट चलाने के लिए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान, एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया जी तथा अन्य मंत्रीगणों से भी चर्चा की। उन्होंने 3 I स्कीम के अंतर्गत, इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कई योजनाओं पर चर्चा की जिससे कि मध्यप्रदेश को विकसित किया जा सकें।
लंदन में FOMP के वार्षिक मिलन समारोह को करने का उद्देश्य अपनी भावी पीढ़ी को अपने संस्कारों से, अपने कल्चर, अपने ट्रेडीशन को बताने के लिए किया जाता है ताकि उन्हें अपने देश की, अपने प्रदेश की अपने शहर की परंपरा, खान पान, वेशभूषा तथा इतिहास से अवगत कराया जा सके। FOMP UK Chapter, मध्य प्रदेश शासन के द्वारा मान्यता प्राप्त है। और यह ग्रुप सरकार की विकासवादी योजनाओं और कई तरह की चेरिटेबल एक्टिविटीज में अपना योगदान प्रदान करता है। और वे और वह सभी लोग मध्यप्रदेश को गतिशील और विकासशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
JITO APEX Indore ने किया सुश्री मयूरी चोरड़िया जी का सम्मान NRI समिट और JITO UK के बोर्ड सदस्य के रूप में हुई शामिल
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन यूके की बोर्ड मेंबर है। वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई सारी जैन संस्थाओं के साथ जुड़ी हुई है तथा अनेक प्रकार की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और साहित्यिक गतिविधियों में उनका मुख्य योगदान रहता है और वह हमेशा ही धर्म को बढ़ावा देने के लिए तथा धर्म के संरक्षण के लिए तत्पर रहती हैं। वह अपने बचपन से ही जैन धर्म से जुड़ी हुई है । अपने धर्म के प्रति उनका अटूट लगाव है। वह 16 वर्ष की उम्र में दीक्षा भी लेना चाहती थी। उन्होंने करीब 9 साल तत्वज्ञान और स्वाध्याय का अध्ययन किया है। अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने, ओरा (Aura) रीडिंग, रेकी, प्रिडिक्शन, मेडिटेशन आदि भी सीखा। इसलिए भगवान महावीर के सिद्धांत को जीवन में ढालने के लिए पूरा पूरा प्रयास करती है उनका कहना है कि उनका भगवान से अटूट रिश्ता है और एक वही सच्चा रिश्ता होता है। उनका कहना है कि अगर जीवन में सफल होना है तो भगवान के साथ अपनी पार्टनरशिप करके चले और हमेशा भगवान को अपने साथ में रखें इससे आप कभी भी अपने कर्तव्यपथ से डगमगाएंगे नहीं। जीतो यूके का उद्देश्य है की सभी का विकास हो और धर्म का संरक्षण किया जाए। जैन हिंदू धर्म का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार हो और हमारी संस्कृति का महत्व प्रत्येक व्यक्ति को समझाया जाए।
ICAI UK इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यूके चैप्टर की भी है सदस्य
वह ICAI India की सदस्य तो है ही तथा ICAI UK की भी सदस्या है। तथा वहां पर होने वाली गतिविधियों में उनका काफी योगदान है। वहा कई तरह के व्यवसायिक और प्रोफेशनल सेमिनार आयोजित होते रहते हैं जिसमें वह एक स्पीकर के रूप में भी भागीदारी करती हैं और उनकी अनेक व्यवसाय में और प्रोफेशनल सर्विसेस में सक्रिय भागेदारी और साझेदारी है वह प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग से लेकर के स्टार्टअप फंडिंग तक का भी काम करती है। पूरे भारत देश के चार्टर्ड अकाउंटेंटस जो यूके में रहते हैं वह ICAI यूके से कनेक्टेड है।
रोटरी इंटरनेशनल, जैन सोशल ग्रुप, महावीर फाउंडेशन, श्रीमद रजचंद्र मिशन धरमपुर, जैन विश्व भारतीय,अक्षय पात्रा, ग्लोबल इंडियंस, ग्लोबल अलायंस, इंस्टिट्यूट ऑफ जैनोलॉजी लंदन, वन जैन, ओसवाल जैन यूके, लायंस क्लब, जैसी विश्व व्यापक और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न पदों पर आसीन है। समाज को बदलने, हर क्षेत्र में, महिलाओं की सक्रिय भागेदारी बढाने में उनकी अहम भूमिका है।
राष्ट्रीय और अंतराराष्ट्रीय स्तर पर कई अवॉर्ड और सम्मान प्राप्त किए। देश सर्वोपरी तथा हमेशा मदद और विकास करने के लिए है तैयार। उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, साहित्यक, कलात्मक व्यापारिक क्षेत्र में, कई तरह के अंतर राष्ट्रीय अवार्ड और सम्मान प्राप्त किए हैं। एकेडमीक में हमेशा टॉप पर रही और अकाउंट में 93% मार्क्स लाकर के अवार्ड प्राप्त किया तथा इकोनॉमिक्स में 97% मार्क्स लाकर के यूनिवर्सिटी का गौरव बढ़ाया। हमेशा स्कॉलर होने के साथ-साथ संगीत, नृत्य, कला तथा वाद विवाद जैसी कई तरह की प्रतियोगिताओं में बचपन से ही भाग लेती रही। उन्होंने क्लासिकल कत्थक नृत्य भी सीखा है और विगत वर्ष में, उन्होंने स्वयं की आवाज में भक्तांमर के एल्बम भी निकाल कर के यूट्यूब पर रिलीज किया। उन्होंने बताया कि भक्तांमर के लिए उन्होंने 7 साल का रियाज किया और उसे संस्कृत में गाना सिखा। वह अत्यंत ही हार्ड वर्कर है और कभी भी कठिन परिश्रम करने से घबराती नहीं है। उनका कहना है की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है, स्थाई सफलता केवल और केवल परिश्रम के द्वारा ही प्राप्त की जा सकती है। आप जीवन में जो भी करें अपने इंटेंशन अच्छे रखें क्योंकि नेक इरादों से ही व्यक्ति सफल होता है।
फिटनेस उनकी प्रथम प्राथमिकता है और उनका कहना है की निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है। वह प्रत्येक दिन कम से कम 20 मिनट जिम में एक्सरसाइज करने में व्यतीत करती है और उनका मोटो है की फिट बॉडी इज अ फिट माइंड तथा फिटनेस ऑलवेज फर्स्ट जो की आज की युवा पीढ़ी के लिए बहुत आवश्यक है। इसकी निरंतरता को जीवन में बनाए रखना आवश्यक है।
प्रारंभिक जीवन – सुश्री मयूरी चोरड़िया जी का जन्म रतलाम में ही हुआ इसीलिए उन्हें देश तथा विदेश में मालवा की बेटी के नाम से जाना जाता है। उनके पिता श्रीमान पवन कुमार जी चोरड़िया और माताजी श्रीमती निर्मला जी चोरड़िया है जो कि वर्तमान में आदर्श कल्याण नगर,रतलाम में निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रतलाम के ही कान्वेंट स्कूल से हुई। उन्होंने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही सीए का कोर्स ज्वाइन किया और आगे की पढ़ाई करने के लिए वह रतलाम से बाहर गई। उसके बाद वह इंदौर तथा मुंबई में रही।
भारत देश के अनेक शहरों में बेंगलोर, नासिक, दिल्ली, हैदराबाद तथा मद्रास अनेक जगह पर रही। निरंतर संघर्ष करके और सभी विपरीत परिस्थितियों को दरकिनार करके स्वयं को मुंबई में इंटरनल ऑडिटर के रूप में स्थापित किया और मल्टीनेशनल कंपनी में इंटरनल ऑडिटर के रूप में ज्वाइन होकर विदेश भ्रमण की यात्रा शुरू की और ऑडिटर के रूप में वह लंदन गई तथा वहां स्वयं को स्थापित किया। अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहकर जो सफलता प्राप्त की है वह वास्तव में प्रशंसनीय हैं। उनका पूरा अनोखा व्यक्तित्व हम आगे आने वाली किताबों में तथा उनकी बायोग्राफी में पढ़ सकेंगे।
मध्यप्रदेश हिंदी लिटरेचर फेस्टिवल, नर्मदा साहित्य मंथन, में अंतरराष्ट्रीय अतिथि व लेखक के रूप में शामिल होकर बढ़ाया मालवा क्षेत्र का सम्मान
दिनांक 23 जनवरी 2023 नर्मदा साहित्य मंथन के नाम से होने वाले साहित्यिक महापर्व में मध्यप्रदेश साहित्यिक निदेशक, आदरणीय श्री डा.विकास जी दवे ने मालवा की बेटी सुश्री मयूरी चोरड़िया का परिचय देते हुए स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वैसे तो मयूरी जी ब्रिटेन में रहती है और विगत कई वर्षों से सीए प्रोफेशन में कार्यरत है, तो उनका अंग्रेजी बोलना तो स्वाभाविक है ही लेकिन हिंदी और संस्कृत पर भी इनका काफी कमांड है। इस कार्यक्रम में साहित्य जगत के वरिष्ठ लोग शामिल थे। सुश्री मयूरी जी ने अपनी किताब ए जिंदगी, कुछ हकीकत कुछ ख्वाब को उपहार के स्वरुप श्री प्रफुल्ल जी केतकर को मंच पर भेंट किया तथा अपनी आने वाली मोटिवेशनल किताब Life is a game के बारे में भी बताया। उन्होंने आगे संबोधन में कहा की- साहित्यसङ्गीतकलाविहीनः साक्षात्पशुः पुच्छविषाणहीनः अर्थात साहित्य,संगीत व कला से विहीन मनुष्य पशु के समान है आगे उन्होंने अपनी बुक का संबोधन देते हुए चार लाइने सुनाई, तभी वहा उपस्थित सभी लोगो ने खुश होकर जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
हम अभिभूत हैं कि हमारे प्रदेश की बेटी जिस तरह से साहित्य, कला, संगीत तथा धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यवसायिक और अन्य तरीको से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे प्रदेश का नाम रोशन कर रही है वह वास्तव में प्रेरणादायक है और आंददित करने वाला है। यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरवशाली है कि हमारी रतलाम की बेटी आज इस तरह से देश और विदेश में प्रत्येक क्षेत्र में हमारे रतलाम का, मध्य प्रदेश का तथा देश का मान सम्मान बढ़ा कर हमें गौरवान्वित कर रही है और हमारी संस्कृति का परचम लहरा रही हैं।हमारे रतलाम नगर की अद्वितीय प्रतिभा, और विलक्षण व्यक्तित्व रखने वाली मालवा की बेटी ने हमारा सम्मान हर क्षेत्र में वैश्विक पटल पर बढ़ाया है। उनका यह अनोखा व्यक्तित्व, योग्यता और योगदान सभी युवाओं को प्रेरणा देने वाला हैं।