जावरा (अभय सुराणा )। जो व्यक्तित्व अपनें कर्मो से अपनी कार्यप्रणाली को उत्कृष्ट कर अपनें परमात्मा द्वारा दियें गये मानव जीवन को जीवदया मानवसेवा के लियें समर्पण कर दे वह पुज्यनीय वंदनीय है ऐसे ही गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चोथमल जी म सा के अनुयायी संथारा साधक पश्चिम भारतीय प्रवर्तक पुज्य गुरुदेव श्री रमेशमुनी जी म सा के सुशिष्य राष्ट्रसंत श्रमण संघीय मंत्री श्री कमलमुनी जी म सा के 67 वां जन्म उत्सव 12 फरवरी रविवार प्रातः 9 बजें जैन दिवाकर कमल गौशाला सिदंपन जिला मंदसौर पर राष्ट्रीय गोरक्षा सम्मेलन के रुप में जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय आगम मनस्वी कविरत्न प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म.सा. उपप्रवर्तक श्री अरुण मुनी जी म सा, उपप्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनी जी म सा, सेवाभावी श्री सुरेश मुनी जी म सा, बालबोधक श्री गौतम मुनी जी म सा, श्री अभिजित मुनी,तपोमुर्ति श्री घनश्याम मुनी जी म सा, सेवाभावी श्री कोशल मुनी जी म सा कविराज श्री अक्षत मुनी जी म के साथ साध्वी द्धय महासती श्री दर्शना जी म सा महासती श्री प्रतिभा जी म सा एवं चतुर्विध संघ के पावन सानिध्य राष्ट्रसंत श्री कमल मुनी जी म सा कमलेश का जन्मदिन मनाया जायेंगा उक्त जानकारी देते हुए अ भा जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप रांका जावरा एवं जैन दिवाकर विचार मंच रतलाम जिला अध्यक्ष शेखर नाहर विचार मंच नईदिल्ली के म प्र अध्यक्ष विजय खटोड, एवं जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चोरडीया ने बताया की श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला सिदंपन जिला मंदसौर का संचालन अ भा जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली की मंदसौर जिला इकाई द्वारा किया जा रहा है।उक्त गोशाला के प्रणेता राष्ट्रसंत श्री कमलमुनी जी म सा है आपके मंदसौर चार्तुमास के दोरान गोशाला का निर्माण किया गया है ।
साथ हि श्री कमलमुनी जी म सा कमलेश के जन्मोत्सव पर गोरक्षा सम्मेलन समारोह में अ भा जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली, जैन कांफ्रेंस ,राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ धर्माचार्य अपनी गरिमामय उपस्थित के साथ समारोह के मुख्य अतिथि म प्र शासन के वितमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पर्यावरण मंत्री म प्र शासन श्री हरदीप सिंह डंग, सासंद श्री सुधीर गुप्ता,श्री बंशीलाल गुर्जर वरिष्ठ भाजपा नेता,मंदसौर कलेक्टर श्री गौतम सिंह जी, मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के साथ समारोह के गोरव पुज्य महंत गोविन्दाचार्य, श्री जैन दिवाकर मंच के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री उमराव सिंह जी ओस्तवाल मुंबई जैन कांफ्रेंस महिला शाखा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा श्री मति पुष्पा गोखरू राष्ट्रसंत श्री कमल मुनी जी म सा के जन्मदिन पर आयोजित गोरक्षा सम्मेलन में उपस्थित रहकर अपनी शुभकामनाएं देकर गोरक्षा के प्रति अपनें कर्तव्यनिष्ठता प्रकट करेंगे गोरक्षा सम्मेलन के पश्चात गोतमप्रसादी के लाभार्थी लक्ष्मी चंद,हीरालाल, प्रभुलाल, रमेशचन्द्र, राजेन्द्र, गणेश, त्रिलोक,दिपक, यशवंत विरवाल परिवार एवं सम्पूर्ण नवकारसी के लाभार्थी श्री वृदावंन रेस्टोरेंट परिवार के साथ सम्पुर्ण टेंट व्यवस्था के लाभार्थी विष्णु जी विरवाल मंदसौर द्वारा लिया गया उक्त आयोजन को सफल बनाने कि अपील श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला सिदंपन जिला मंदसौर के अध्यक्ष निलम पोरवाल, संयोजक विजय खटोड, संरक्षक आशीष चोरडीया, कोषाध्यक्ष दिलीप मेहता के साथ जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सुराणा भीलवाड़ा राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप रांका जावरा, राष्ट्रीय महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमति कल्पना मुथा, युवा शाखा प्रचार प्रसार संयोजक निलेश बाफना, मनीष भटेवरा, शेखर नाहर, सुरेंद्र सुराणा कवर साहब वीरेंद्र राका ज्ञानचंद ओस्तवाल, मनोहरलाल चपडोद, शांतिलाल दुग्गड, पुखराज भंडारी, सुजानमल कोचट्टा प्रत्युष चोधरी, विपिन श्रीश्री माल, आदि सदस्यों ने अधिक से अधिक कि संख्या में पधारने की अपिल कि है।