जोधाबाग में किया पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों और डिलेवरी बॉय का सम्मान




रतलाम, 01 अक्टूबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई वाराणसी- वड़नगर सेवा यात्रा क्र. 5 एवं 9 का गुरूवार को रतलाम में आगमन हुआ। सालाखेड़ी से दोनों यात्राएँ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और जोधाबाग पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों एवं डिलेवरी बॉय का सम्मान किया गया। मंच पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, महामंत्री कृष्णा डिंडोर, पूर्व इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा मंचासीन रहे।
भाजपा द्वारा भाजयुमो के संयोजन में निकाली गई सेवा यात्रा क्रमशः उज्जैन जिले और धार जिले से रतलाम पहूंची। इन यात्राओं में कुल 140 सेवा यात्री बाईक पर सवार रहे, जिनका नगर के प्रमुख मार्गों पर मंचों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जोधाबाग में राज्यसभा सांसद, यात्रा प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि सेवा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता 16 दिनों से अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर लगातार चल रहे है। इनका लक्ष्य प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजयुमों द्वारा यात्रा का सफल संयोजन किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। आज़ादी के 75 सालों में जो कार्य नहीं हुए मोदीजी ने वे 12 सालों में कर दिखाएं है। उनके विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में जन-जन की सहभागिता होगी तो देश आत्मनिर्भर बन जाएगा। सेवा यात्रियों की कर्मठता बेमिसाल है। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सेवा यात्रियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी 25 वर्ष से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति सेवा में लगे है। भाजपा उनके जन्मदिन से 1 महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाकर सेवा कार्य करते हुए मोदीजी के कार्यों को जन-जन तक ले जा रही है। आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। सेवा यात्रा उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि के बीच प्रवास कर हर व्यक्ति तक सेवा के कार्यों को पहुंचा रही है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि सेवा यात्री घर छोड़कर मोदीजी का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे है। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। आरंभ में स्वागत भाषण भाजयुमों जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल रांका ने किया। आभार कृष्णा डिंडोर ने माना।