अध्यक्ष पुष्पक चौरसिया, सचिव संदीप दसेड़ा, कोषाध्यक्ष प्रीयक धारीवाल मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा) । श्री नवदुर्गा उत्सव समिति कोठी बाजार जावरा द्वारा मनाया जाने वाले आगामी नवरात्रि महोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक श्री राधे श्याम मंदिर में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से संस्था के संरक्षक पद पर अनिल दसेड़ा, भरत मनसुखानी , विनोद मेहता को चुना गया ।
अध्यक्ष पुष्पक चौरसिया , सचिव संदीप दसेड़ा, कोषाध्यक्ष प्रियंक धारीवाल , निवृत्तिमन अध्यक्ष संजय मेहता , परामर्शदाता श्रेणिक धारीवाल, आलोक मोदी , उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा मालक ,राजकुमार पोरवाल ,मनीष मेहता , सह सचिव संदीप संघवी , सह कोषाध्यक्ष अपार दसेड़ा , संगठन मंत्री अनुभव पोरवाल , प्रचार प्रचार संयोजक हेमंत ठक्कर , भूपेंद्र जी भट्ट , आरती संयोजक गोपाल पोरवाल , मोहित राजपूत , अक्षत अगरवाल , गरबा संयोजक राजा चंचलानी , अनिरुद्ध मोदी , पर्व मेहता , हार्दिक मेहता , चेतना मनोरंजन मेला संयोजक सुरेश सोलंकी , नगिन सकलेचा, कार्यकारिणी सदस्य पंकज पोरवाल, विशाल पटेल ,राजेश माली ,गौरव सिंघल ,राहुल पोरवाल,गौरव लुनिया , गोविंद पाटीदार ,अर्पित मोदी ,शेखर जी मंडोत ,मनीष पोरवाल ,पंकज मारवाड़ी ,मनीष सोलंकी ,राजेश सैनी आदि को मनोनीत किया गया । मनोनयन के पश्चात संस्था के अध्यक्ष पुष्पक चौरसिया ने आगामी नवरात्रि को लेकर अपनी तैयारी का विस्तृत ब्यौरा दिया जिसमें प्रतिदिन आरती ,गरबे ,पुरुषों का बाना डंडा , महिलाओं का बना डंडा, युवा बालिकाओं द्वारा स्टेज गरबा एवं नवरात्रि महोत्सव का मुख्य आकर्षण चेतना मनोरंजन मेला भी आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर सर्राफ श्री प्रकाश जी कांटेड साहब विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में संस्था के सभी व्यापारी एवं सदस्य उपस्थित थे, ।यह जानकारी मीडिया प्रभारी साहिल ठक्कर ने दी एवं आभार प्रदर्शन प्रियंक धारीवाल ने किया।