आठ दसक से अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन समाज सेवीयो का बहुमान 4 अक्टुबर को

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन 4 अक्टुबर को 40 से भी अधिक जैन समाज के 80 वर्ष से अधिक उम्र के सेवा भावी समाज सेवीयो सुपर सीनियर सिटीजन वरिष्ठो के सेवा कार्यों की अनुमोदना करते हुए मोतियों की माला,शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका गरिमामय बहुमान करेगा।
उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप एवं कार्यक्रम संयोजक सुजानमल कोचट्टा एवं डॉ सुरेश मेहता ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि जनता परिसर श्री जैन दादावाड़ी के पास आयोजित गरिमामय बहुमान समारोह कार्यक्रम के सांसद प्रतिनिधि समाजसेवी एवं उधोगपति श्री प्रदीप चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं समाज सेवी एवं व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश कोठारी के विशिष्ट आतिथ्य में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।।
ग्रप के अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल, सचिव अशोक कुमार औरा, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल श्री श्रीमाल, उपाध्यक्ष क्रमशः महावीर डांगी, पारस छाजेड पत्रकार, सुशील जैन, श्रैणीक धाडीलाल राकेश मेहता, अशोक चोपड़ा, पत्रकार,वीरेंद्र विनायक्या, सुरेश रांका,सह सचिव अभय कांठेड़ , पारस औरा , दिलीप पारख, राजकुमार पिपाडा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उक्त जानकारी ग्रुप के मिडिया प्रभारी पारस छाजेड़ ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *