
जावरा/रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनियन के मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ रेल परिसर का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के पश्चात यूनियन कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार, डी पी ओ सोमनाथ गायकवाड, सीनियर डी एम एम अमीर यादव एवं डी एम ई पंकज विजय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने “स्वच्छता और हरियाली — स्वस्थ एवं सुंदर रेल परिसर” का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में यूनियन के शाखा अध्यक्ष व शाखा सचिव अशोक तिवारी, पल्लव उपाध्याय, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, यांत्रिक शाखा अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौर, जेसी बैंक के पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान, भूपेंद्र मकवाना, भूपेंद्र गुर्जर, जेसी बैंक डायरेक्टर अर्पित जैन, हरेंद्र यादव, संजय शुक्ला, हेमंत मिश्रा, राजेश जैन, युवा समिति से बेनी प्रसाद मीणा व श्रीमती नमिता कुमायूं, तथा एस बी एफ सदस्य पीयूष व्यास व अखिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी द्वारा दी गई।