- शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाती है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-क्रांति जोशी
- हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए


बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना जावरा ग्रामीण के बड़ावदा एवं सादाखेड़ी सेक्टर के आंगनवाड़ी केंद्रों की 75 कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में गुरुवार को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का अद्भुत आयोजन भूतेड़ा में किया गया। यह आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह का एक नया संचार कर गई।अतिथियों ने इन कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। क्योंकि दिन रात मेहनत कर हर मौसम में सड़क पर उतरकर शासन की योजनाओं को आम जनता तक यही पहुंचाती है। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
आंगनवाड़ी केंद्र समाज जागरण की महत्वपूर्ण कड़ी : कानसिंह चौहान
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र अब केवल शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज जागरण, पोषण, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बन चुके हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षित, स्वस्थ एवं सुपोषित समाज का निर्माण आवश्यक है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका : क्रांति जोशी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला प्रभारी क्रांति जोशी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र शासकीय योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से महिलाओं और परिवारों में स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।जिला योजना समिति सदस्य एवं मंडल प्रभारी अनिल अवस्थी, नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत ने कहा कि शासन की योजनाओं को वास्तविक रूप से जमीन तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पौधरोपण कर लिया स्वच्छता एवं जागरूक समाज का संकल्प
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही स्वच्छता की शपथ लेते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
ये थे मौजूद…
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला प्रभारी क्रांति जोशी, मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, मंडल प्रभारी अनिल अवस्थी, नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत, जनपद सदस्य प्रिया कुंवर सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि शंभुलाल चंद्रवंशी एवं राजेंद्र कुमावत, विधायक प्रतिनिधि नीतिराज सिंह, वेदांश अमन हिंगड़, सरपंच अनिल हाड़ा, कैलाश पडोलिया, अतुल राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र वसुनिया राजखेड़ी सचिव अनोखीलाल सहायक सचिव विनोद पाटीदार , सेक्टर सुपरवाइजर ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने किया।