श्री सज्जन छात्रालय न्यास एवं श्री महर्षि वेदव्यास विद्या मंदिर द्वारा सम्मान एवं पुरूस्कार वितरण समारोह

रतलाम । श्री सज्जन छात्रालय न्यास एवं श्री महर्षि वेदव्यास विद्या मंदिर द्वारा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन न्यू रोड़ स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग में किया गया । जिसमें निगम अध्यक्ष एवं ब्राह्मण पार्षदों के सम्मान के साथ ही विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर पूजन किया गया। इसके पश्चात न्यास अध्यक्ष श्री अवध नारायण जी पालीवाल द्वारा बोर्डिंग के प्रारम्भ से लेकर अभी तक की विस्तृत जानकारी दी । आपने कहा कि आप सभी समाजहित में भी काम करें, काम से ही छवि बनती है । आपने पार्षदों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे जनहित के साथ-साथ सामाजिक हित में भी कार्य कर करने का आग्रह किया ।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा ने अपने उदबोधन में पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया । आपने कहा कि संस्था के विकास के लिए हम पूरा सहयोग करेंगे और पूरी रणनीति बनाकर कार्य करेंगे तथा हम सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे जिससे संस्था समाजहित में अधिक से अधिक अच्छे कार्य कर सकें । कार्यक्रम को रजनीकांत व्यास ने भी सम्बोधित किया ।
इससे पूर्व न्यास अध्यक्ष सत्यनारायण जी पालीवाल, सचिव डा्रॅ. राजेन्द्र शर्मा, प्रमोद व्यास, एवं सदस्यो आदि ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पार्षदद्वय श्रीमती मनीषा व्यास, श्रीमती देवश्री मयूर पुरोहित, श्रीमती सपना गौरव त्रिपाठी, श्री हितेश शर्मा (कामरेड), श्री पप्पू पुरोहित के साथ ही रजनीकांत व्यास, गौरव त्रिपाठी आदि को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महर्षि वेदव्यास विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को खेलकूद एवं सांस्कृतिक आदि गतिविधियो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कार प्रदान किए ।
इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र शर्मा, प्रमोद व्यास, राजेश व्यास, कमलेश नरवलिया, नंदकिशोर पंचौली, आशा पंड्या, अमिता शर्मा, संध्या व्यास, महावन्त परिहार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर पंचौली एवं आभार प्रदर्शन डॉ. राजेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया ।