- वार्ड 5, 6, 7 व 8 में ढोल-ढमाको व बैण्ड बाजे के साथ निकली विकास यात्रा
- 72.52 लाख के विकास कार्यो का हुआ भूमि पूजन
- 346 हितग्राहियों को हुआ लाभ वितरण
- श्री जय गणेश व श्री कृष्णा स्व सहायता समूह को किया सम्मानित








रतलाम 12 फरवरी । विकास यात्रा का मूल उद्देयश्य है हमने जो कार्य किये है उन कार्यो को जनता के बीच जाया जाये व नागरिकों को सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाये हम जनकल्याण के कार्यो को प्राथमिका से पुरा किये जाने हेतु कटिबद्ध है।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 5. 6. 7 व 8 में निकाली गई यात्रा के तहत नयागांव राधाकृष्ण मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि अवैध कॉलोनियों के वैध से विकास के द्वार अब खुल चुके हैं। पटरी पार के इन चार वार्ड में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां है। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां के रहवासियों को लगभग 20 प्रतिशत राशि जमा कराना होगी। शेष 80 प्रतिशत राशि नगर निगम और शासन देगा। जो लोग पूर्व में राशि जमा करा चुके है, उन्हे कोई राशि नहीं देना है, जो शेष रह गए थे, उन्हे उक्त राशि जमा कराना होगी। आज जिस टैंकर रोड पर यह कार्यक्रम चल रहा है, यहां पर डामर की नई सड़क 20 से 25 फीट चौड़ी बनेगी। औद्योगिक क्षेत्र में जो रोड बनना है, उसके लिए दो करोड़ की राशि उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से स्वीकृत कराई है। करीब आधा किमी का टुकड़ा बनना शेष है, जो इस रोड को जोड़ता है। हमारे महापौर और पार्षद सेवा भावी है, आम व्यक्ति को नगर निगम के नाम से जो खौफ था, हम उसे खत्म करेंगे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक जी के प्रयासों से अवैध कॉलोनियां वैध हो गई है, जिससे आपकी प्रापर्टी की कीमत बढ़ गई है। किसी भी व्यक्ति को नामांतरण और भवन अनुमति के लिए अब नगर निगम में चक्कर नहीं लगाने होंगे। नामांतरण की प्रक्रिया 21 से 25 दिन में पूरी होगी। निगम में यदि कोई आपसे इन कामों के लिए राशि मांगे, तो आपको राशि देने की जरूरत नहीं है। आप मुझे आकर बताए। विधायक जी ने आने वाले 40 वर्षों तक शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके उसके लिए 72 करोड़ की राशि अमृत 2 योजना में स्वीकृत कराई है। इससे होने वाले कार्यों से शहर में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनी का मामला सबसे पहले उठाने वाले विधायक चेतन्य काश्यप है। यह राजनीति में पैसा कमाने नहीं आए हैं और आवश्यकता पड़ने पर जेब से राशि खर्च करते हैं, इसलिए आप निश्चित मानिए आपके क्षेत्र में भी विकास होगा। विकास यात्रा के विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने कहा कि अवैध कॉलोनियों की पीड़ा पूरे प्रदेश की थी लेकिन विधायक जी के प्रयासों से यह वैध हो रही है। आज विकास यात्रा के माध्यम से हम आपके बीच आए है तो आप भी शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले।
विकास यात्रा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 व 8 ढोल-ढमाको व बैण्ड बाजे के साथ निकली। नयागांव राधाकृष्ण मंदिर के पास आयोजित समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि के द्वारा कन्या पूजन के साथ वार्ड क्रमांक 7 में 23.79 लाख की लागत से अलकापुरी में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व पीसीसी ब्लॉक, 22.74 लाख की लागत से अलकापुरी हनुमान मंदिर के सामने सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व 5.97 लाख की लागत से अलकापुरी गणेश चौक में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व वार्ड क्रमांक 8 में 20.02 लाख की लागत से साक्षी पेट्रोल पम्प से राधाकृष्ण मंदिर तक डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया साथ ही श्री जय गणेश व श्री कृष्णा स्व सहायता समूह को मंच से सम्मानित किया। इसके बाद मंच के माध्यम से वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 व 8 के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 53, भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल 23, पीएम स्वनिधी के 63, पात्रता पर्ची के 25, संबल 2.0 योजना के 124 व आयुष्मान योजना के 58 इस तरह कुल 346 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन से की गई इसके पश्चात विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, विकास यात्रा जिला प्रभारी श्री मनोहर पोरवाल, विकास यात्रा प्रभारी श्री शैलेन्द्रसिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, श्री दिनेश शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया, श्री रत्नदीप सिंह राठौर, श्री पप्पू पुरोहित, श्रीमती देवश्री पुरोहित, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, निलेश गांधी, श्रीमती सोना शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र व्यास, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्री रणजीत टांक, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, हितेश शर्मा ‘‘कामरेड’’, बलराम भट्ट, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, श्री मंगल लोढ़ा के अलावा सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, राकेश परमार, राजेश माहेश्वरी, हेमन्त राहौरी, राजेन्द्र चौहान, कपील पांचाल आदि का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव ने किया व आभार श्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने माना।