सुरि ऋषभ श्रुत भवन का भव्यतम भुमि पूजन एवं खाद् मुहूर्त संपन्न हुआ

इंदौर । परोपकार सम्राट आचार्यदेव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब की स्मृति में निर्मित सूरी ऋषभ श्रुत सेवा भवन का भूमि पूजन एवं खाद् मुहूर्त परोपकार सम्राट के शिष्य मालवरत्न पूज्य मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी महाराज साहेब की पावन निश्रा में उज्जैन निवासी परम गुरुभक्त धर्म के बहन श्रीमती श्वेताबेन नरेशजी भंडारी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इंदौर धार हाईवे पर डिसेंट पार्क कॉलोनी में स्नात्र पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके साथ लघु कुंभ स्थापना दीपक स्थापना एवं पाटला पूजन का कार्य संपन्न हुआ। धर्मसभा में उपस्थित सैकड़ों गुरुभक्तों एवं श्री संघो ने सामूहिक गुरु वंदन किया।मुनिश्री ने मंगलाचरण फरमाया। लाभार्थी अतिथि एवं अनेक श्रीसंघो ने सर्वप्रथम प्रभु एवं गुरु चित्र समक्ष धूप दीप एवं माल्यार्पण किया। जिसमें प्रमुख रुप से झाबुआ के सुभाषजी कोठारी जितेंद्रजी बाबेल मुकेश रुनवाल एवं महावीर बाग स्मारक कमेटी,मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी आनंदीलालजी अंबोर,संजयजी सराफ, जावरा से अनिलजी चोपड़ा और राजेशजी वरमेचा, तलेगांव पुणे से अनिलजी मेहता प्रकाशजी जैन, रविंद्रजी सोलंकी, शिवपुरी से नवीनजी जैन,राजगढ़ से राजेशजी भंडारी, रतलाम से हेमंतजी भंडारी, नरेशजी लुणावत, गौतमपुरा से निर्मलजी तलवारिया, इंदौर से प्रवीण जैन पूर्णिमा टार्च सप्त नगरी अध्यक्ष अशोकजी जैन, संतोषजी पुरानी,विनोदजी खाबिया, प्रकाशजी बाफना,कपिल बरडिया,सुभाषजी धारीवाल,सुरेशजी आकाश दीप, कमलजी बागरेचा, प्रकाशजी पोखरना,खारवा से आशीष जैन, उज्जैन से अभय नलवाया, संजयजी जैन, संजयजी भंडारी दहाणु से जगदीशजी शर्मा, जावरा से पूजा पंकजजी धारीवाल, बांसवाड़ा से उत्तमजी धींग आदि उपस्थित थे। मुनिराजश्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.ने कहा गुरु के उपकार जीवन की अंतिम सांस तक चुका नहीं सकते । सूरी ऋषभ के चरणों मे भवन रूपी पुष्प समर्पित करते हैं। इस मौके पर तलेगांव पुणे से पधारे 35 सदस्यीय दल ने चातुर्मास की पुरजोर विनंती की। दो दिवसीय महोत्सव हेतु गौतमपुरा के तलवारिया परिवार ने विनती की। उज्जैन कार्यक्रम हेतु हरनिया एवं नलवाया परिवार ने विनती की।सूरी ऋषभ आराधना भवन उद्घाटन हेतु झाबुआ श्रीसंघ ने विनंती की । हेमंतजी भंडारी ने रतलाम में मां आशापुरा मंदिर खाद्य मुहूर्त हेतु विनंती की। ओर भी अनेक विनंती हुई। लाभार्थि एवं अतिथियों का बहूमान ट्रस्ट मंडल के सुभाष कोठारी राजेश भंडारी कपिल चंडालिया अक्षय जैन सुनिल श्रीमाल अंकुश जैन नवीन जैन तपन शाह ने किया। इस मौके पर सकल श्रीसंघो ने अपने हाथों से खाद्य मुहूर्त में भाग लिया। इस मौके पर इंदौर से कमलेश खंडेलवाल विशेष रुप से पधारे। बाग श्रीसंघ से सुरेश जैन महेंद्र जैन उपस्थित थे । विधिकार हर्ष जैन अभिषेक भंडारी ने विधि विधान कराया। स्वाध्याय भवन के ट्रस्टी मनीष जैन एवं भूमि के मालिक छाबड़ा जी एवं मनोजजी एरेस्टो का विशेष बहुमान एवं आभार माना । इस मौके पर कई भाग्यशालीयो ने भवन निर्माण में लाभ प्राप्त किया।

Play sound