- राष्ट्रसंत का जन्मोत्सव पर विहार धाम का हुआ भूमि पूजन
- इस अवसर पर दिवाकर दीप्ति के डिजिटल विशेषांक का हुआ विमोचन


जावरा (अभय सुराणा)। संत ज्ञान के चलते फिरते तीर्थ हैं उनके सानिध्य का एक पल चारों धाम की यात्रा से अनंत गुना ज्यादा फलदाई है उक्त विचार प्रवर्तक विजय मुनि जी ने राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के 67के जन्मदिन पर विशाल धर्मसभा को संबोधित करते कहा कि संत संस्कारों के भंडार संस्कृति के सजग प्रहरी चरित्र के निर्माता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने पूरे देश में गोरक्षा और अहिंसा की क्रांति करके अभूतपूर्व काम किया है आज इनको अहिंसा रत्न से सम्मानित करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है
उप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी ने बताया कि कमल मुनि कमलेश एक ख्याति प्राप्त संत हैं इनके सानिध्य में आने वाले को नई दिशा और दशा और ऊर्जा मिलती है
प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी ने कहा कि एक क्रांतिकारी और ऊर्जावान का अकूत भंडार है कमल मुनि कमलेश सभी धार्मिक सामाजिक राजनीतिक परस्पर विरोधी विचारधारा वाले निधि मूल्य के साथ समन्वय स्थापित करके आलोकित चमत्कार पटक करते हैं।
महासती लता जी ने कहा कि कमल मुनि जी संपूर्ण मानवता की अनमोल धरोहर है कोहिनूर संत है हमें इन पर नाज और गौरव है।
मुनि कमलेश ने कहा कि जन सेवा और साधना से गुरुओं का दिल जीत लिया बस ने संपूर्ण संसार को अपने वश में कर लिया आज मैं जो कुछ हूं गुरुकृपा का आशीर्वाद ही है आप सब की मंगल कामनाएं मुझे उर्जा से ओतप्रोत करती है।
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली राष्ट्रीय महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गोखरू, अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के संरक्षक अशोक मेहता, इंदौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंद्रकांत ओस्तवाल, महामंत्री श्री अभय श्रीमाल, संगठन मंत्री अभय सुराणा, वीरवाल युवक परिषद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री महेंद्र वीरवाल, जैन गौशाला के अध्यक्ष नीलम वीरवाल जैन समस्त वीरवाल समाज एवं जनप्रतिनिधि साइकस संस्थाओं की ओर से मुनि कमलेश को सन्मान की चादर भेंट करते हुए अभिनंदन किया। मुनि कमलेश के जन्मदिन पर पुष्पा गोखरू ने विहार धाम का भूमि पूजन किया। ग्राम सरपंच श्रीमती कचरी रामनारायण कुआं का एवं उद्योगपति गौतम जी गनेलीवाल ने घास घर का भूमि पूजन किया। अशोक मेहता, चंद्रकांत ओस्तवाल, एक-एक कमरे का लाभ लिया । महेश वीरवाल, अनिल गुप्ता, अनिल गिरवाल, सबाखेड़ा ग्राम पंचायत डॉक्टर बोरीवाल नीमच महावीर एल्वामा गौशाला डूंगला महेश वीरवाल बीरवाल युवक परिषद सभी ने 67 हजार 67 हजार की घोषणा की दिवाकर मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल ने रिंगनोद में प्रवचन हाल बनाने की घोषणा की देश के कोने कोने सेभारी संख्या में जनता उमड़ पड़ी गौतम प्रसादी का लाभ वीरवाल जैन समाज सिंद फन ने लिया टेंट के लाभार्थी विष्णु गिरवाल थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अभय सुराणा एवं विजय खटोड़ ने किया अजीत खटोड़ ने आभार व्यक्त किया प्रदीप जी सोनी स्मृति में ओम प्रकाश जी सोनी परिवार ने 30000 6 की घोषणा की। इसके साथ ही अनेक दानदाताओं द्वारा दान की राशि की घोषणा की गई दिवाकर मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री मोतीलाल जी बाफना द्वारा डिजिटल दिवाकर दीप्ति का रंगीन विशेषांक 30 पृष्ठ का निकाला गया जिसका विमोचन पर्यावरणविद अशोकजी एवं उद्योगपति चंद्रप्रकाश ओस्तवाल दिवाकर मंच के महामंत्री अभय श्रीमाल एवं संगठन मंत्री अभय जी सुराणा द्वारा किया गया । इस विशेषांक की सर्वत्र सराहना की गई।