प्रोफेशनल टैक्स हटाने की मांग को लेकर अभय सुराणा ने पत्र लिखा

जावरा । मध्य प्रदेश कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्टीब्यूटरस एसोसिएशन के संभागीय सचिव अभय सुराणा ने वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री श्री जगदीशजी देवड़ा को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व में भोपाल में व्यापारी महापंचायत में मुख्यमंत्री जी ने इसे हटाने का आश्वासन दिया था, किंतु चुनाव की आचार संहिता लागू होने पर यह नहीं हुआ अब इसे हटाया जाए। श्री सुराणा ने कहा कि जीएसटी व अन्य कर लागू होने के बाद वृत्तिकर को नहीं लिया जाना चाहिए । विभाग द्वारा पुराने वृत्ति कर की राशि के साथ ब्याज और पेनल्टी वसूली जा रही है जो व्यापारियों पर निरंतर बढ़ती जा रही है इस संदर्भ में भी आवश्यक व उचित निर्णय शीघ्र लेकर व्यापारियों को राहत प्रदान करें।

Play sound