अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन करने वाले आरोपीगण को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,50,000-1,50,000 रुपयें का जुर्माना

जावरा। न्यायालय श्रीमान रुपेश शर्मा, विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) जावरा, जिला रतलाम द्वारा अपने निर्णय दिनांक 13.02.2023 को आरोपीगण देशराज पिता जयमल सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, सुतराना जिला पटियाला पंजाब 2. गुरप्रीतसिंह पिता सुचासिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुताल जिला पटियाला, पंजाब को एनडीपीएस एक्ट की धारा 15सी में 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,50,000-1,50,000/-रुपयें अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
विशेष लोक अभियोजक एन.डी.पी.एस. एक्ट शिव मनावरे द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक 19.11.2017 को थाना औ.क्षै.जावरा पर पर पदस्थ उनि बी.के.दुबे द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर मय फोर्स व पंचानों के भीमाखेडी चैराहे ओवर ब्रिज हाईवे पर पहुचकर नाकें बंदी की गई। कुछ समय पश्चात् जावरा तरफ से मुखबीर सूचना मुताबिक कंटेनर ट्रक क्रं. पीबी10-एफवी7175 आता दिखा, जिसे घेरा बंदी कर स्टापर लगाकर रोका, तथा कंटेनर चालक से नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम देशराज तथा पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गुरुप्रीतसिंह बताया, मौके पर कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसके अंदर फ्रिज व वाशिंग मशीनों के साथ छिपाकर रखे गये कुल 40 प्लास्टिक के भरे गए कट्टे मिलें, जिन्हे खोलकर चैक करते 34 कट्टों में डोडाचुरा पाउडर व 06 कट्टों में डोडाचुरा छिलका भरा मिला। मौके पर ही उक्त 34 कट्टो में भरे डोडाचुरा पाउडर का तौल करते कुल वजन 08 क्विंटल 33 किलोग्राम तथा 06 कट्टों में भरे डोडाचुरा छिलके का तौल करते कुल वजन 01 क्विंटल 20 किलोग्राम, इस प्रकार उपरोक्त सभी 40 कट्टों का कुल वजन 09 क्विंटल 53 किलोग्राम होना पाया था, जिसे मौके पर ही मय कंटेनर ट्रक के जप्त कर दोनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर थाना औ.क्षै.जावरा पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र आरोपीगणों के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायालय जावरा में दिनांक 14.05.2018 को प्रस्तुत किया गया।
माननीय विशेष न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत अपने निर्णय दिनांक 13.02.2023 को अभियोजन साक्ष्य को प्रमाणित पाते हुए, आरोपीगण देशराज एवं गुरुप्रीतसिंह को दोषसिद्ध किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से सफल पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री शिव मनावरे जावरा जिला रतलाम द्वारा की गयी।

Play sound