विशाल सम्मान साफा रैली का आयोजन 17 फरवरी को

रतलाम। महाशिवरात्रि के मौके पर अंबर परिवार द्वारा विशाल सम्मान साफा रैली का आयोजन 17 फरवरी शुक्रवार को किया जाएगा। साफा रैली जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होगी। रैली का नेतृत्व अंबर परिवार के दौलत पहलवान करेंगे। सम्मान साफा रैली 17 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अति प्राचीन गढ़ कैलाश मन्दिर पर महाआरती से साथ समाप्त होगी। रैली में अधिक से अधिक संख्या में नगर की धर्मप्रेमी जनता से शामिल होने का अनुरोध अंबर परिवार ने किया है।

Play sound