



रतलाम। विधायक सभागृह में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर खुशी एक पहल वेलफेयर सोसाइटी एवं विश्व जागरण मानव सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री कामधेनु कैंसर हॉस्पिटल के सहायतार्थ परम पूज्य पुराण मनीषी आचार्य श्री कौशिक जी महाराज के श्रीमद् भागवत कथा आज के मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी मिलिंद, सनातन धर्म सभा प्रभु प्रेमी संघ नित्यानंद मेकल ग्रुप, जितेंद्र सिलावट मित्र मंडल आशीष जोशी रहे। आचार्य श्री कौशिक महाराज ने कहा कि भागवत कथा ही ऐसी कथा है जो व्यक्ति को मोक्ष प्रदान करती है इसी संदर्भ में राजा परीक्षित की मोक्ष की कथा का वर्णन करते हुए कहा व्यक्ति की 7 दिन में मृत्यु निश्चित है परीक्षित की तक्षक के डसने दर्शन करने से इन्हीं 7 दिन के अंदर मृत्यु हुई और वह भी मोक्ष को प्राप्त हुआ इसी को आगे भक्त सुदामा की कथा के बारे में भी बहुत सुंदर प्रसंग सुनाया सभी कथा पंडाल में भक्त भावविभोर होते हुए करुण रस में डूब रहे डूबे रहे पूज्य महाराज जी श्री जी ने कहा कि देखि सुदामा की दीन दसा करुणा करिके करण निधि रो थे पानी परात को हाथ छुऔ नहीं नैनिन के जल सो पग धोये। तथा बीच-बीच में सुमधुर कंठ से भजन गाए गए। भजन में महिला व पुरुष अपने अपने स्थान पर झूम उठे । महिलाओं और पुरुषों में फूलों से भगवान श्री कृष्ण व देवी रुक्मणी के साथ होली खेली सभी ने भगवान कृष्ण और रुक्मणी पर फूल बरसाए तत्पश्चात आरती संपन्न की गई । आरती में महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित थे ।श्री पटेल ने फूलों की टोकरी लेकर भगवान श्री कृष्ण और माता रुक्मणी पर फूलों की वर्षा की तत्पश्चात सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को महाराज श्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा अंत में अपने उद्बोधन में कहा कि जब एक लाख गाय की गौशाला तैयार हो जाएगी तब मैं निश्चित ही रतलाम में आऊंगा। आपका स्नेह आपका प्यार मैं अपने साथ में लेकर जाऊंगा और हमेशा आपको अपने दिल में रखूंगा।महाराज ने खुशी एक पहल संस्था की भी सराहना की जिस तरह से युवा वर्ग आ गया है उसको देख कर लगता है सनातन धर्म अपने परचम पर जरूर लहराएगा तथा कल यज्ञ आहुति के पश्चात स्वामी जी का रतलाम से पदार्पण होगा। इसमें केंद्रीय समिति सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिला मंडल मौजूद रहा।