
हैदराबाद । श्री जैन श्वेताम्बर तीर्थ श्री पार्श्व मणि पेद्दतुम्बलम,आदोनी आंध्र प्रदेश मे हैदराबाद निवासी श्री धनराज जी धरमचंद जी राजेश कुमार जी राॅका परिवार द्वारा 350 सहधर्मी भाई बहनों का संघ हैदराबाद से पारसमणि तीर्थ ले जाकर जो राॅका परिवार ने लाभ लिया है अनुमोदनीय है परिवार द्वारा संपूर्ण व्यवस्था बहुत ही सुन्दर तथा व्यवस्थित ढंग से की गई तथा वहां विराजमान महासती श्री सुलोचनाश्री जी मसा आदि ठाणा के पावन सानिध्य मे संपूर्ण कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संम्पन् हुऐ।
राॅका परिवार हैदराबाद का बहुत ही दानवीर सेवाभावी जाना-माना परिवार है जैन रत्न- अहिंसा रत्न श्री धर्मराज जी राॅका द्वारा वर्षो से गौ माता की सेवा का प्रकल्प आज भी सुचारू रूप से गतिमान है आपके द्वारा कई गौशाला स्थापित करके जो गाये कसाई खानों से बचाई जाती है उनका बडे ही लाड प्यार से पालन पोषण किया जाता है इसका बहुत बडा उदाहरण श्री सत्यम शिवम सुन्दरम् गौ निवास गगन पहाड हैदराबाद है जहाँ पर करीब 5500 गौ माताओ का पालन होता है यह गौ शाला दक्षिण भारत की एक मात्र सबसे बडी गौशाला है जो सिर्फ अकेले धरमबाबू की निस्वार्थ मेहनत का फल है अलकबीर कत्ल खाना रूद्रारम के लिये आपने उस समय उसे बंद कराने के लिये बहुत बडी मुहिम शुरू की जिसमे आपने तन मन धन से बहुत सहयोग किया आपने गौ माता की रक्षा के संकल्प के साथ आजीवन जूते चप्पल का त्याग कर रखा है आपको हैदराबाद ही नही वरन सब जगह बाबूजी के नाम से पुकारा जाता है ।
करीब 2200 वर्ष पुरानी कुऐ से निकली हुई पार्श्वनाथ प्रभु की अलोकिक प्रतिमा वहां विराजमान है उसकी नूतन ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य आपके परिवार को संघ प्राप्त हुआ बहुत ही सौभाग्य की बात है।