श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज रतलाम का सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न

रतलाम । श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज रतलाम का सामूहिक विवाह समारोह श्री रघुवीर धर्मार्थ पारमार्थिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आचार्य पण्डित नरेन्द्र शर्मा, राम शर्मा के सानिध्य में मंत्रोच्चार द्वारा तीन जोड़ो एवं तुलसी विवाह सम्पन्न हुआ।जिसमे लाभार्थी बद्रीलाल मनोरमा परिहार रहे।
चेरिटेबल अध्यक्ष घनश्याम मकवाना ने आत्मीय स्वागत किया बाहर से पधारे ताल, पिपलोदा, सैलाना, बड़ावदा, जावरा, मंदसौर साखतली, शिवगढ़,धामनोद, बांगरोद रिंगनोद, से वरिष्ठ जनों ने समारोह की प्रशंसा की। कार्यक्रम मे श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र परमार ,श्री रघुवीर साख सोसाइटी अध्यक्ष पवन परिहार ,महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शांता परमार,युवा मंच अध्यक्ष रवि परिहार,महाकाल युवा ग्रुप गौरव मकवाना ,युवा वाहिनी अध्यक्षा श्रीमती ममता सोलंकी सहित समस्त सदस्य, पदाधिकारी,सभी समाज जन आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र वाघेला ने किया एवं आभार पंचायत कोषाध्यक्ष भरत सोलंकी ने माना। यह जानकारी समाज के महेश सोलंकी ने दी।

Play sound