जय जिनेन्द्र ग्रुप द्वारा जैन कॉन्फ्रेंस संविधान रक्षार्थ, चिंतन सम्मेलन 4 मार्च को

जैन कॉन्फ्रेंस की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जय जिनेन्द्र ग्रुप द्वारा शिर्डी (महाराष्ट्र) में जैन कॉन्फ्रेेंस – संविधान रक्षार्थ एवं वर्तमान कार्य पद्धति पर चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है है, जिसमें जैन कॉन्फ्रेेंस संविधान रक्षार्थ एवं वर्तमान परिस्थिति पर अपने सुझाव व मार्गदर्शन लिया जाएगा । संयोजक पारस मोदी जैन निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेेंस परिवार ने बताया कि साई पालखी निवारा नगर मनमाड रोड, नीमगांव निघोज शिर्डी (महाराष्ट्र ) में शनिवार 4 मार्च को सुबह 10 बजे चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा । श्री मोदी ने आग्रह है कि आयोजित चिंतन शिविर में अधिक से अधिक उपस्थित होकर अपने सुझाव व मार्गदर्शन दे सकते है । विस्तृत जानकारी के के लिए संपर्क – 9823955515, 9422246500, 9422222138, 9822407446, 8552809999, 9823163447, 9833866852 निम्न नंबरो पर कर सकते है ।

Play sound