श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष होंगे श्री भटवेरा अध्यक्ष

श्री मेहता महामंत्री तथा अभय गाँधी कोषाध्यक्ष मनोनित

रतलाम । जैन दिवाकर स्मारक सागोद रोड पर श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल की साधारण सभा श्री वर्धमान स्थानक जैन श्रावक संघ के संरक्षक संघ रत्न इंदरमलजी जैन, अध्यक्ष ललित पटवा, महामंत्री विनोद बाफना, कोषाध्यक्ष अमृतजी कटारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई थी । सभा में नवयुवक मंडल अध्यक्ष रितेश मूणत ने अपने कार्यकाल के बारे में पूरी जानकारी दी था सभी सहयोगियों का आभार माना। संघ रत्न इंदरमल जैन ने सभा को संबोधित करते हुआ कहा की रतलाम में जैन दिवाकर नव युवक मंडल सदा से ही सेवा में अग्रणी है। पुरानी टीम अपने अनुभव से हमारे युवा साथी को पूर्ण मदद करेंगे और यह नव युवक मंडल की विशेषता रही हैं की कोई भी संघ एवं समाज का कार्य हो तन मन धन से प्रत्येक साथी एकजुटता के साथ कार्य करता है जिस जगह चयन कर रहे हैं वह जगह तपस्वी मोहन मुनि जी महाराज साहब के आशीर्वाद से दिवाकर जी का नाम आगे बढ़ाने में सशक्त केंद्र हैं वहां पर आपके द्वारा चयन हुआ है गुरु भक्ति का परिचय देते हुए श्री संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्री जैन दिवाकर जी के नाम को आगे बढ़ा ने का प्रयास करें । श्री संघ अध्यक्ष ललित पटवा ने नवीन नवयुवक मंडल अध्यक्ष के रूप सर्वानुमति से मनीष भटेवरा को मनोनित किया और नवीन कार्यकारणी को अग्रिम बधाई प्रेषित की। उस के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष भटवेरा ने अपने साथी के रूप में मंडल महामंत्री के लिए पारस मेहता तथा नवीन कोषाध्यक्ष अभय गांधी को मनोनित किया गया। जिसका पूरी सभा ने हर्ष हर्ष की जयकार के साथ माला पहनाकर बहुमान किया। सभा को संघ महामंत्री विनोद बाफना, अमृत कटारिया, विनोद कटारिया, संजय पुंगलिया, राकेश गांधी, संजय मेहता, सौरभ बोथरा, संजय खिमेसरा आदि ने संबोधित किया । सभा का संचालन आशीष जी कटारिया ने किया और आभार नवीन मंडल महामंत्री पारस मेहता ने माना । कार्यक्रम के पश्चात नव युवक मंडल के नवीन अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष महामंत्री, संघ गौरव श्री महेंद्र जी बोथरा के निवास पर पहुंचे। उन्होंने वर्तमान एवं निर्वतमान अध्यक्ष महामंत्री का स्वागत किया नवयुवक साथियों ने महेंद्र जी के स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की। महेंद्र बोथरा ने कहा सभी मिलकर जैन दिवाकर श्री संघ के नाम को आगे बढ़ाएंगे तथा रतलाम श्री संघ का और जैन दिवाकर जी का नाम सेवा और धार्मिक कार्यों से ऊंचा करे । अंत में नवीन कार्यकारणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की । दिवाकर दीप्ति न्यूज पोर्टल परिवार ने नवीन कार्यकारणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।