भारत गौरव साधना महोदधि सिंहनिष्कड़ित व्रत कर्ता अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज एवं सौम्यमूर्ति उपाध्याय 108 श्री पीयूष सागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन श्री पाश्वनाथ दीगम्बर जैन मंदिर साडम में प्रातः हुवा जहाँ नगर भ्रमण कर जैन मंदिर पहुचे वहाँ पहुचने पर सर्व प्रथम 1008 पारसनाथ भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक ओर अन्तर्मना के मुखारबिंद से शांतिधारा का वाचन के साथ आज 1008 चंदप्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव अन्तर्मना के सानिध्य में मनाया ओर समाज के द्वारा निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया समाज के सभी भक्त सभी कार्यक्रम में शामिल हुवे इसके पश्चात अन्तर्मना आचार्य श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आज से कई हजार वर्ष पूर्व सम्मेद शिखर जी के ललितकुट से 1008 श्री चंदप्रभु भगवान निर्वाण को प्राप्त किए थे तब से पूरे विश्व के लोग भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाते आ रहे है। हमलोग का दूसरे रास्ता से रांची जाना था मगर आप सब का पुण्य ने हमे यहाँ खिंच लाया आगे कहा की,परिस्थिति बदलना जब मुमकिन ना हो तो, • अपने मन को प्रभु भक्ति से जोड़ लीजिए… सब कुछ अपने आप बदल जायेगा..!
माना कि भगवान की भक्ति को मन से जोड़ना आसान काम नहीं है । इसमें बहुत कुछ छोड़ना और त्याग करना पड़ता है। मन – भक्ति, जाप, ध्यान में नहीं बल्कि संसार की आसक्ति में लगता है। आज लोग बड़े बड़े विधान में 6-8 घन्टे बैठते हैं, पर सच में विधान के पेज गिनते हैं, फिर अंगड़ाई लेते हैं, या मोबाइल खोलकर बैठ जायेंगे। सिर्फ टाइम पास करते हैं।
जितने उत्साह से पूजा विधान में घर से आते हैं – क्या उतने उत्साह से वापिस घर जाते हो ?
पूजा विधान की शुरुवात जितने उमंग और उत्साह के साथ करते हो – क्या उतने उत्साह से समापन करते हो ? – पूजा विधान करने की खुशी ज्यादा होती है या पूजा विधान समाप्त होने पर ज्यादा खुशी होती है-? आप जितने उत्साह से बोली बोलते हो, क्या उतने आनंद, उत्साह और अहो भाव के साथ पैसा जमा करते हो ? बच्चा स्कूल जाता है, तब ज्यादा खुश होता है या घर आता है, तब ज्यादा खुश होता है-? वो बच्चा ओर कोई नहीं आप ही तो हैं।
रावण ने निश्छल मन से भगवान की भक्ति करके तीर्थंकर प्रकृति का बन्ध किया था। भगवान की भक्ति त्याग, समर्पण, और प्रेम से ही असम्भव कार्य को सम्भव करा सकती है।
भक्ति की शक्ति अक्षय और अनन्त सुख को देने वाली है। साड़म समाज के पप्पू जैन,घोटु जैन,संजय जैन आदि सभी भक्तों को विशेष आशीर्वाद दिया। संघपति दिलीप हुम्मड साथ मे चल रहे है। कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा,मनीष सेठी ने उक्त जानकारी दी।