रतलाम 3 मार्च । रतलाम नगरीय क्षेत्र की प्रथम चरण में चिन्हित 45 अवैध कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्य हेतु विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप द्वारा राशि रूपये 2.00 करोड़ प्रदान की गई थी। महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा प्रथम चरण की सभी 45 अवैध कॉलोनियों में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क तथा क्रॉस ड्रेन निर्माण के लिये कुल 26.60 करोड़ की वित्तिय स्वीकृति प्रदान की गई है।
महापौर श्री पटेल द्वारा दी गई स्वीकृति के बाद अब इन सभी 45 अवैध कॉलोनियों में विकास कार्यो का मार्ग प्रशस्त हो गया है। महापौर श्री पटेल द्वारा इन सभी अवैध कॉलोनियों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यो हेतु निगम के लोक निर्माण विभाग को निर्देश प्रदान कर दिये गये है।
रतलाम नगरीय क्षेत्र की प्रथम चरण में चिन्हित 45 अवैध कॉलोनियों में विकास कार्यो के तहत वार्ड 2 मालवा नगर पीएनटी कॉलोनी में 40 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 4 वरदान नगर में 39.55 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 5 राम नगर में 57.19 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 4.22 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, अभय नगर में 32.65 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 4.50 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, रेल नगर में 20.95 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, महेश नगर इन्द्रा नगर में 10.48 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 6 गणेश नगर मार्निंग स्टार स्कूल के सामने 1.47 करोड़ की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 2.92 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, बाणेश्वरी गृह निर्माण सहकारी समिति में 38.13 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, राजीव नगर में 14.25 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 7 जनता नगर में 24.93 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 8 महेश नगर राजगढ़ में 1.14 करोड की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, कोमल नगर राजगढ़ में 1.14 करोड़ की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, सौभाग्य नगर राजगढ़ में 8.45 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, निराला नगर में 76.67 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 81 हजार की लागत से क्रॉस ड्रेन, भवानी नगर में 41.90 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 9 शक्ति नगर में 99.90 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, आदर्श नगर में 14.20 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, पटवारी कॉलोनी में 17.30 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, त्रिमूर्ति नगर में 70.32 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 10 श्रृंगी कॉलोनी में 2.44 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 11 कॉमर्स कॉलोनी में 1.04 करोड़ लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 18 टाटा नगर में 1.46 करोड़ लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 7.13 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड क्रमांक 19 धीरजशाह नगर में 94.66 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, राम रहीम नगर में 1.15 करोड़ की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 6.48 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 20 सैफी नगर कॉलोनी में 1.42 करोड़ की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क 5.84 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 22 कल्याण नगर में 43.28 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 2.60 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 23 आंधा सेठ जी की पुलिया के पास करमदी रोड में 25.70 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 1.14 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, करमदी रोड में 31.10 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 1.14 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, तेजा नगर ब्लॉक नम्बर 2 में 94.66 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 1.14 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 24 अशोक नगर में 1.01.8 करोड़ की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 6.48 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, ज्योति नगर में 25.70 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 1.80 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 25 लक्ष्मी नगर सी सेक्टर में 29.75 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 81 हजार की लागत से क्रॉस ड्रेन, मौलाना आजाद नगर 5.83 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 1.75 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 26 रत्नेश्वर रोड 74.97 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 2.62 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 27 भांभी गृह निर्माण में 60.85 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 2.43 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, लालजी का बाग में 17.00 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, पटेल साहब की बावड़ी में 96.00 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 4.86 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 29 समता नगर में 97.36 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 4.86 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, राजस्व नगर में 66.51 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 2.60 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, प्रताप नगर के सामने 41.54 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 81 हजार की लागत से क्रॉस ड्रेन, होमगार्ड कॉलोनी गली नम्बर 4 में 5.78 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, संजय नगर में 18.80 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क, वार्ड 30 रहमत नगर में 36.37 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 4.00 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन, वार्ड 31 बापु नगर कुल कॉलोनी 65.30 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 2.43 लाख की लागत से क्रॉस ड्रेन व राजू नगर डीजल शेड रोड में 53.13 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 81 हजार की लागत से क्रॉस ड्रेन निर्माण इस तरह कुल 26.61 करोड़ से अधिक के विकास किये जायेंगे।