मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से संबल योजना के हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से लाभ राशि अंतरित की

रतलाम 04 मार्च 2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में संबल योजना के हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक द्वारा अनुग्रह सहायता लाभ राशि अंतरित की इस अवसर पर रतलाम जिले के 612 हितग्राहियों को 13 करोड़ 39 लाख रुपए का लाभ मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया
इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लाला बा ई विधायक श्री दिलीप मकवाना महापौर श्री प्रहलाद पटेल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े श्रम निरीक्षक सुश्री निशा गणावा तथा हितग्राही उपस्थित थे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा सुना गया अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

Play sound