बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा की आड़ में यह कैसा विरोध ?

  • नगर विधायक को बदनाम करने की हो रही साजिश ?
  • कांग्रेस द्वारा बार-बार बयान से पलटना कहा तक उचित ?

(दिवाकर दीप्ति विशेष संवाददाता द्वारा)
रतलाम । गत दिनों जिला बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में जो कुछ हुआ उसकी आग खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। इस स्पर्धा में देश के कोने कोने से पुरुष और महिला प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। जिस में अलग अलग राउंड की हिसाब से पुरुष प्रतियोगियों की अलग स्पर्धा हुई और महिला प्रतियोगियों की अलग स्पर्धा। बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में पूरे विश्व में एक ही ड्रेस कोड है जिसको हर प्रतियोगियों को फॉलो करना होता है। रही बात रतलाम में हुई प्रतियोगिता की तो रतलाम में इस को लेकर सबसे पहले कांग्रेस के पारस सकलेचा दादा ने विरोध किया उन्होंने सबसे पहले कहा की प्रतियोगिता में अश्लीलता का प्रदर्शन हुआ, जिसके जिम्मेदार नगर विधायक चैतन्य जी कश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल को मानते हुए उन्हें टारगेट भी किया गया। जिस का विरोध भी हुआ और बात पुलिस थाने तक पहुंच गई । जो प्रतियोगिता हुई उसमे उसी ड्रेस कोड का पालन किया गया। मगर इस में कांग्रेस ने अश्लीलता का नाम दे दिया, जब इसका विरोध हुआ तो कांग्रेस के अन्य नेताओं ने कहा की उन्होंने अश्लीलता का नहीं बल्कि स्टेज पर जो भगवान हनुमान जी की मूर्ति लगाई उस के सामने, सेंडिल पहनकर स्पर्धा हुई उस का विरोध करना बताया गया।
ऐसे बयान देकर अब कांग्रेस खुद कटघरे में आ गई, सोशल मीडिया पर जब ट्रोल होने लगी तो उन्होंने नगर विधायक का पुतला दहन रतलाम से बाहर करवा दिया । ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में नगर विधायक श्री काश्यप सिर्फ जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संरक्षक है और जिला कमेटी में पूरे दिशा निर्देश जो नियम बनें हुई है उसी के हिसाब से प्रतियोगिता आयोजित हुई इस में अश्लीलता वाली कोई बात ही नही और रही भगवान के मूर्ति की तो, भगवान की फोटो हर जगह कोई भी कार्यक्रम हो वहा होती है।
अब देखना यह है की आखिर कांग्रेस नगर विधायक और महापौर को विकास के नाम पर तो नही घेर पाई तो राष्ट्रीय स्तर के हुई इस कार्यक्रम की त्रुटियों पर घेरने का काम किया जा रहा है ताकि नगर विधायक को बदनाम किया जा सके।
उक्त कार्यक्रम ना तो भाजपा पार्टी का था और नही नगर निगम प्रशासन का तो फिर जिस संस्था का कार्यक्रम था तो उस के संरक्षक को ही टारगेट क्यू किया जा रहा है ? जनता सब जानने लग गई है ?