कालेज रोड से दो मुंह की बावड़ी पीपल चौक तक बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

महापौर श्री पटेल ने अपने जन्म दिवस पर किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 9 मार्च। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने जन्म दिवस पर वार्ड क्रमांक 39 में कॉलेज रोड से दो मुंह की बावड़ी पीपल चौक तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन दण्डी स्वामीजी, मीसाबंधु श्री महेन्द्र नाहर, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना मेहता व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना मेहता ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण 11 लाख की राशि से किया जायेगा निर्माण कार्य पुरा होने के पश्चात् नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती शबाना के अलावा सर्वश्री हार्दिक मेहता, अमलेश बापू, सुभाष सरवन, चमन मारू, रजनीश गोयल, दिनेश गुर्जर, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थी।