रतलाम 9 मार्च । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 व कचरा मुक्त शहर के अंतर्गत नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा स्वच्छता विषयक जागरूकता अभियान पुरे शहर मे चलाया जा रहा है। स्वच्छता की पाठशाला अभियान के तहत रहवासियों को कचरे के प्रकार के बारे में, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के विषय पर एवं स्वच्छता एप जैसे विभिन्न विषयो पर जनकारी दि जा रही है। इसी क्रम में 9 मार्च गुरूवार को शहर के विभिन्न स्कूलो मे स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमे वार्ड क्रमांक 49 ब्राम्हणो का वास स्थित माँ शारदा कान्वेंट स्कूल, वार्ड क्रमांक 48 खटीक मोहल्ला स्थित आदर्श कान्वेंट स्कूल एवं वार्ड क्रमांक 47 मौमिनपुरा स्थित शासकीय विनोबा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मे प्राचार्य एवं प्राध्यापक की उपस्थिती मे अभियान को प्रारंभ किया गया। इस अभियान मे छात्र छात्राओ को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गयी। अभियान मे सम्मिलित विद्यार्थियों को 4 बिन सेग्रीगेशन के बारे मे विशेष जानकारी दी गयी साथ ही चार प्रकार के कचरे को अलग अलग करने के महत्व के बारे मे अवगत कराया गया। हरा गीला सुखा निला के बोल को गाते एवं दोहराते हुए अभियान की समाप्ती की गयी।